Search

BREAKING
अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू CM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागत हरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्म आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया| Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू 5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तन CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

Iran के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री का हेलीकॉप्टर Crash, जंगल में तलाश

May 20, 2024By Short Daily News

Iran राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63) और विदेश मंत्री हुसैन आमिर को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार शाम 7.30 बजे अजरबैजान की सीमा के पास क्रैश हो गया। इसमें पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती भी थे। हादसा घने जंगलों में हुआ है। गृहमंत्री अहमद वाहिदी ने कहा, देर रात खोजी टीमें क्रैश साइट के पास पहुंच गईं। हादसा ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान-इजराइल के बीच के तनाव के हालात हैं। फिलहाल इसे मौसम जनित हादसा ही माना जा रहा है। कट्टरपंथी रईसी 2021 में राष्ट्रपति बने थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर चिंता जताई है।

Iran के सुप्रीम लीडर व धर्मगुरु अली खामेनेई ने देर रात कैबिनेट की आपात मीटिंग बुलाई। इसमें बचाव अभियान के साथ ही ताजा हालात पर चर्चा हुई। Iran सरकार ने रिवोल्यूशनरी गार्ड (सेना) को अलर्ट पर रखा है। सेना के प्रमुख मोहम्मद बाघेरी ने विशेष दस्तों को हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। प्रमुख शहरों में बसीज फोर्स उतारी है। Iran के कुर्द बहुल इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां पिछले साल सरकार विरोधी आंदोलन हुए थे।

रईसी ने ही दिए थे इजराइल पर सीधे हमले के आदेश
राष्ट्रपति रईसी ने पिछले महीने यह कहते हुए इजराइल पर हमले के आदेश दिए थे कि हम अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे। यह ईरान का इजराइल पर पहला सीधा हमला था। इसके बाद इजराइल ने भी ईरान के एटमी ठिकाने के पास हमले किए थे।

प्रतिबंध के चलते हेलीकॉप्टर के कलपुर्जे भी नहीं मिल पाते
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से Iran का एविएशन सेक्टर खस्ताहाल है। हेलीकॉप्टर और विमानों के कलपुर्जे नहीं मिल पाते। वायुसेना के बेड़े भी 1979 में इस्लामिक क्रांति के दौर के हैं। रईसी अमेरिका निर्मित बेल 412 हेलीकॉप्टर में सवार थे।

रास्ट्रपति की अचानक मौत पर कौन संभालेगा कमान

राष्ट्रपति की अचानक मौत पर कौन संभालेगा कमान ईरान में राष्ट्रपति की अचानक मौत हो जाने पर उप-राष्ट्रपति कमान संभालते हैं। इसके बाद 50 दिनों में चुनाव कराना अनिवार्य होता है। कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति को सरकार का प्रमुख माना जाता है, जबकि सुप्रीम लीडर खामेई को हेड ऑफ स्टेट कहा जाता है। खामेई इस वक्त हेड ऑफ स्टेट की भूमिका में हैं।