Search

BREAKING
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत

Haryana Board परीक्षा परिणाम की संभावित तिथियां घोषित: 10वीं का रिजल्ट 12 मई, 12वीं का 15 मई को; बोर्ड ने शुरू की तैयारी।

April 30, 2025By Short Daily News

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की संभावित तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का परिणाम 12 मई और 12वीं का परिणाम 15 मई को घोषित किए जाने की संभावना है। संभावित तिथियों के तय हो जाने के बाद बोर्ड प्रशासन ने परिणाम घोषणा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

दरअसल, Haryana Board की ओर से सभी 22 जिलों में मार्किंग का काम किया जा रहा है। प्रदेश में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 मार्किंग सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं के लिए करीब 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्रिंसिपल मार्किंग कार्य में लगे हुए हैं। निर्धारित मापदंड के अनुसार एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन केवल 30 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा रही हैं।

27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं के एग्जाम आयोजित किए गए थे। 29 मार्च तक एग्जाम चले, जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। जिनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 10वीं के 293746 और 12वीं के 223713 स्टूडेंट शामिल हैं।

क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम खत्म के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का वादा किया था। इसी के अनुरूप बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को घोषित करने की संभावित डेट फाइनल की है। हालांकि अभी तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी।