Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

Haryana कैबिनेट की बैठक आज: नई एक्साइज नीति को मिल सकती है मंजूरी; ग्रुप C-D भर्ती नियमों और लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया होगा तय।

May 5, 2025By Short Daily News

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक में नई आबकारी नीति (एक्साइज पॉलिसी) को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा ग्रुप सी और डी की सीधी भर्तियों के नियमों में बदलाव पर भी विचार किया जाएगा।

साथ ही, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाने वाली ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के नियमों और पात्रता को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

महंगी होगी शराब

एक्साइज डिपार्टमेंट ने पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद प्रदेश की नई पॉलिसी तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे मीटिंग भी की थी।

एक्साइज पॉलिसी के जरिए सरकार ने 1200 करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। Haryana में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है।

ग्रुप-सी, डी भर्ती नियमों में संशोधन की मंजूरी

Haryana सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियम भी तैयार किए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट ने Haryana सरकार को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। Haryana कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संभव है कि कैबिनेट की बैठक में इन नियमों को मंजूरी दे दी जाए।

लाडो लक्ष्मी योजना का क्राइटेरिया तय होगा

मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अधिकारी योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सैनी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है।

मगर अभी यह तय नहीं हो सका है कि लाडो लक्ष्मी का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाए या गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं।