Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»हरियाणा»हरियाणा बजट के लिए नायब सैनी सरकार ने की बड़ी तैयारी, होगा AI का इस्तेमाल
    हरियाणा

    हरियाणा बजट के लिए नायब सैनी सरकार ने की बड़ी तैयारी, होगा AI का इस्तेमाल

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा में बजट पूर्व परामर्श को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि यह सरकार का नहीं, बल्कि जनता का बजट है. उन्होंने बताया कि यह सातवां वर्ष है जब अलग-अलग सेक्टर्स उद्योगपति, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, किसान, वैज्ञानिक, FPOs, महिला उद्यमी और स्टार्टअप्स से सीधा संवाद कर सुझाव लिए जा रहे हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार AI आधारित चैट बॉक्स भी लॉन्च किया गया है. ताकि कोई भी नागरिक ऑनलाइन अपने सुझाव दे सके. प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा, जिससे हरियाणा के जनहित में योजनाओं पर खर्च सुनिश्चित हो सके.

    प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीन पर उतारने की तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है. बजट पूर्व परामर्श में शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्टार्टअप और महिला सशक्तिकरण जैसे कई अहम विषय सामने आए हैं. जिन्हें बजट में प्राथमिकता दी जाएगी.

    जनता ने कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता से किया बाहर

    मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने उनके दावों और कार्यशैली को पूरी तरह नकार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीयत है, न नीति और न ही ठोस नेतृत्व है. उन्होंने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी मंथन पर तंज कसते हुए कहा कि कभी यात्राएं निकलती हैं. कभी मंथन होता है, लेकिन असल मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह भटकी हुई है.

    नौकरी के बदले वोट जैसे बयान बने कांग्रेस की पहचान- सीएम सैनी

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कभी कहा गया ‘मेरे हिस्से में 2000 नौकरियां हैं’ तो कभी ’50 वोट के बदले एक नौकरी’. ऐसे बयानों के लिए कांग्रेस को अपने नेताओं को ट्रेनिंग देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी है, जबकि कांग्रेस केवल दांव-पेच और सौदेबाजी में उलझी रही है.

    देश और दुनिया में भारत की साख मजबूत-  मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है. बीते 11 वर्षों में भारत को जो वैश्विक सम्मान मिला है, उसका श्रेय मोदी सरकार की नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को जाता है.

    डबल इंजन सरकार से बदला हरियाणा का नक्शा- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हरियाणा का हर जिला फोर-लेन सड़कों से जुड़ा हुआ है. प्रदेश को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की सौगात मिली है, जो विकास की रफ्तार को दर्शाती है. ‘वोट चोरी’ और ‘संविधान खतरे में’ भ्रम की राजनीति से असल खतरा कांग्रेस को है. क्योंकि जनता सच्चाई पहचान चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह जनता को गुमराह करने के लिए कभी ‘वोट चोरी’ तो कभी ‘संविधान खतरे में’ जैसे नारे गढ़ती है. मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने गरीब को सशक्त किया है. लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी बढ़ाने और चहेतों को फायदा पहुंचाने की राजनीति की.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    Haryana Result: क्रॉस वोटिंग, रात 1 बजे तक काउंटिंग… जानें- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी पर कैसे भारी पड़ी कांग्रेस

    March 17, 2026

    ‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

    March 13, 2026

    कैथल पहुंचे सीएम नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.