Search

BREAKING
• भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप • ‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण • महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे • भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू • श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण • आप ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाले अपने ही विधायक को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को ढूंढ रही है: कुलदीप सिंह धालीवाल • दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरी • रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता • पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Donald Trump ने उठाया बड़ा कदम – अब विदेशों में बनी फिल्मों पर लगेगा 100% टैक्स

May 5, 2025By Short Daily News

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक नया और चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका में दिखने वाली उन सभी फिल्मों पर 100% टैक्स (टैरिफ) लगेगा जो अमेरिका के बाहर बनी होंगी।

Trump का कहना है – ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री मर रहा है’

Trump का कहना है कि विदेशी देश अपने यहां फिल्म बनाने के लिए प्रोड्यूसर्स को कई तरह की सुविधाएं और छूट देते हैं, जिससे अमेरिका का film industry कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि “राष्ट्र की सुरक्षा” और “प्रचार” (propaganda) का भी सवाल है। उनके अनुसार, विदेशों में बन रही कई फिल्में अमेरिका के खिलाफ एजेंडा फैलाती हैं।

टैरिफ कैसे लागू होगा, ये अभी साफ नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह टैक्स कैसे और कब से लागू होगा, या फिर ये केवल थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर होगा या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग (streaming platforms) पर भी लागू होगा। लेकिन Trump ने यह जरूर कहा कि उन्होंने कॉमरसिल डिपार्टमेंट और यूएस ट्रेड ऑफिस को इस फैसले को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस फैसले पर हॉलीवुड और फिल्म जगत से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे अमेरिका की फिल्मों को बचाने का सही तरीका मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इससे अमेरिका और बाकी दुनिया के बीच फिल्म ट्रेड (film trade) पर बुरा असर पड़ सकता है।

एक फिल्म एक्सपर्ट का कहना है, “अगर अमेरिका विदेशी फिल्मों पर इतना भारी टैक्स लगाएगा, तो दूसरे देश भी अमेरिकी फिल्मों को अपने यहां दिखाने से बच सकते हैं।”

पहले भी लगाए जा चुके हैं ऐसे टैरिफ

यह पहली बार नहीं है जब Trump ने ऐसा कोई बड़ा आर्थिक फैसला लिया हो। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने चीन, यूरोप और अन्य देशों से आने वाले प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाए थे, ताकि घरेलू उद्योग को फायदा मिल सके।