Search

BREAKING
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस

CM मान बोले- गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें:मानसा में रखी ITI की नींव, सुखबीर बादल की मिमिक्री की!

February 24, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में आईटीआई कॉलेज की इमारत का नींव पत्थर रखा। नींव पत्थर रखने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मंच से शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की मिमिक्री भी की। सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की मिमिक्री करते हुए कहा कि आजकल सुखबीर बादल कह रहा है कि बापू बादल की बड़ी सोच थी और दूर की सोच थी। सीएम मान ने कहा कि बापू बादल की बड़ी सोच यह थी कि नौवीं तक किसी को फेल नहीं करना। दसवीं में बच्चे थोड़े नंबर लेकर पास हो जाते थे और वो किसी काम के नहीं बचते। फिर उन्हें आटा दाल स्कीम की लाइनों में लगाकर रखें, ताकि वो उनके पीछे पीछे चलते रहें। ये थी उनकी दूर तक की सोच। बिना पुर्जे वाला इंजन है भाजपा भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस के इंजन आउटडेटिड हो गए जबकि भाजपा का इंजन बिना पुर्जों का है। अभी वो अपने इंजन के लिए इधर उधर से पुर्जे एकत्रित कर रहे हैं। आम आदमी का इंजन केजरीवाल के रूप में लेटेस्ट टैक्नलॉजी का है और नया है। 2500 लड़के लड़कियां पुलिस में हो रहे शामिल भगवंत मान ने कहा कि कल 11 बजे 2500 लड़के लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती होकर सीधे थानों में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजार सरकार युवाओं काे लेगातार नौ करी दे रही है। अब तक सरकार 63 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दे चुकी है। साहरदूलगढ़ का अस्पताल 100 बेड का होगा भाषण के दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान आसपास के इलाकों में विकास कार्य करवाने की घोषणाएं कर रहे थे इतने में उनसे किसी ने कह दिया कि साहरदूल गढ़ का अस्पताल अपग्रेड किया जाए। जिस पर उन्होंने कह दिया कि इस सरकारी असप्ताल को 100 बेड का कर दिया जाएगा। पिछली सरकारों व अपनी सरकार की तुलना इस तरह करते रहे सीएम मान
  • गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें:  सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकारों की दूर की सोच यह थी कि वो स्कूलों में बच्चों को फीस माफी व जुर्माना माफी की एप्लीकेशन लिखना सिखाते रहे। प्राइवेट स्कूल वालों ने लाखों रुपए फीस लेने के बाद भी ये एप्लीकेशन नहीं सिखाई। बच्चे माफी की एप्लीकेशन लिखना सीखे और उसके बाद वो सरकारों से अलग-अलग तरह की माफियां मांगते रहे।
  • हमने टीचर्स को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा:  सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हमने अपने टीचर्स व प्रिंसिपलों को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा जहां दुनिया के टॉप स्कूलों के टीचर्स व प्रिंसिपल ट्रेनिंग लेने आते हैं। उसका नतीजा यह रहा कि स्कूलों का स्टेटस ऊंचा हो गया।
  • वो बैकवर्ड का सर्टिफिकेट देकर खुश करते रहे: सीएम मान ने कहा कि अकाली दल कांग्रेस मानसा, बठिंडा व आसपास के जिलों को पिछड़ा जिला बताते रहे और यहां के बच्चों को एक सर्टिफिकेट बनाकर देते थे जिसके दो नंबर मिलते थे। दो नंबर लेकर वो लोगों को खुश करते रहे लेकिन कभी उन्होंने इस इलाके का स्तर उठाने की नहीं सोची।
  • हमने 10 नंबर ज्यादा लाने का जुगाड़ कर दिया: भगवंत मान ने कहा कि जिन्हें वो सबसे पिछड़ा बोलते थे हमने उससे सबसे आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षा, सेहत, रोड व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया और इस इलाके का स्तर सुधार दिया। अब बच्चे अच्छी पढ़ाई करके 10 नंबर ज्यादा लाने लगे हैं। अब उन्हें वो पिछड़ेपन वाले दो नंबर की जरूरत नहीं है।
  • वो किसानों को रात में बिजली-पानी देते थे: भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस शिअद किसानों को रात में पानी व बिजली देते थे। किसान रात को दो दो बजे खेतों में जाता था। पानी को लेकर कई बार हत्याएं तक प्रदेश में हो जात थी।
  • हम किसानों को दिन में बिजली दे रहे: भगवंत मान ने कहा कि हम किसानों को दिन में बिजली व पानी दे रहे हैं। इसके लिए मैंने अफसरों को कहा कि जब सभी दिन में अपने दफ्तर का काम करते हैं तो किसान रात में क्यों करेंगे। हम किसानों को दिन निर्विघ्न बिजली सप्लाई दे रहे हैं।