Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

CM भगवंत मान करेंगे मोहाली में सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन।

March 6, 2025By Short Daily News

पंजाब। पंजाब के CM भगवंत मान आज (6 मार्च) मोहाली का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (फेज-1) का उद्घाटन करेंगे। इस सिस्टम के शुरू होने से मोहाली की सभी सड़कों पर पुलिस की निगरानी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ई-चालान, चंडीगढ़ की तर्ज पर कटने लगेंगे। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री डेराबस्सी में स्थित सुखमनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

पुलिस स्टेशन में कंट्रोल रूम की स्थापना।

इस सिस्टम की निगरानी के लिए मोहाली के सेक्टर-79 स्थित सोहाना पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग में एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। पहले चरण में, यह सिस्टम शहर के 20 प्रमुख जंक्शनों और स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब पुलिस को आवश्यक फंड भी प्राप्त हो चुके हैं।

दो दिन चला था ट्रायल, बैटरियां हो गईं चोरी।

हालांकि, सिस्टम अब औपचारिक रूप से शुरू किया गया है, लेकिन ट्रायल के दौरान ही यह शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का खुलासा कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 36,000 लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए कैमरों में कैद हुए। दिलचस्प बात यह रही कि सिस्टम की स्थापना के दौरान कई स्थानों से इसकी बैटरियां चोरी हो गईं। फिलहाल, यह सिस्टम पहले चरण में लागू किया गया है, और जैसे-जैसे यह पूरे शहर में लागू होगा, स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।