देश – Hindi News

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; कई घायल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नवरात्रि उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। चोरबागान इलाके में स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपोलो अस्पताल का दौरा किया, जहां भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी स्थिति का जायजा लेने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की पारदर्शी जांच कराने की बात कही है। दी गई जानकारी के मुताबिक, पंडाल के आयोजकों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही अन्य दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से भी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की अपील की गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और पंडाल में उमड़ी भीड़ को भगदड़ की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि पंडाल का प्रवेश द्वार संकरा था और बाहर निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं थी। बारिश के कारण लोगों की भीड़ और बढ़ गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल, हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही की जांच की जा रही है।

अजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई? PR टीम ने खबरों को बताया बेबुनियाद
मुंबई नगर निगम की ओर से अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना मंजूरी किए गए निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया है। हालांकि, अजय देवगन की PR टीम ने इन खबरों का खंडन किया है।

जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की ओर से आपत्तिजनक निर्माण को लेकर पहले ही स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके बाद नगर निगम की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

वहीं, अजय देवगन के PR प्रतिनिधि पराग देसाई ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले पर BMC की कोई टीम नहीं पहुंची और वहां किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई।

पराग देसाई के मुताबिक, जिस प्रॉपर्टी को लेकर ये खबरें सामने आ रही हैं, वह अजय देवगन के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित है और उनकी ही संपत्ति है, लेकिन इसे किराए पर दिया हुआ है।

फिलहाल, इस मामले में BMC की कार्रवाई को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स और अजय देवगन की PR टीम के बयान में विरोधाभास है। ऐसे में मामले की सही स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।

बच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोर
बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना सही समाधान नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान यह अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल बच्चों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। इंटरनेट पर गलत और आपत्तिजनक सामग्री मौजूद होने के कारण बच्चों की पहुंच पर पूरी तरह पाबंदी लगाना उचित नहीं होगा। ऐसी पाबंदियों के चलते बच्चे कम सुरक्षित वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म की ओर भी जा सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन धमकी या शोषण का सामना करने वाले बच्चे शिकायत करने से भी डर सकते हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री की पहचान करने और उसे हटाने की व्यवस्था को मजबूत करने से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहा था। इस दौरान अदालत ने ध्यान दिलाया कि किसी एक प्लेटफॉर्म से ऐसी सामग्री हटाने के बावजूद वह किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद रह सकती है। ऐसे में केवल सामग्री हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाना भी जरूरी है।

इस समस्या से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को ऐसी आपत्तिजनक सामग्री का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसी सामग्री हटाने के दो घंटे के भीतर पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट देनी होगी।

अदालत की टिप्पणी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखने के बजाय उनकी ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना है। यानी बच्चों की इंटरनेट तक पहुंच और उनके अधिकारों को बनाए रखते हुए उन्हें यौन शोषण, धमकी और अन्य ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनी
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया था। लेकिन अगली सुबह जब घर में कोई हलचल दिखाई नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो परिवार के पांचों सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय महेश, उनकी 36 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

शुरुआती जांच में खाने में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। इसी के चलते पुलिस ने रसोई से नूडल्स, चाय के बर्तन और खाने-पीने की अन्य चीजों के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि खाने में कोई जहरीला पदार्थ तो मौजूद नहीं था।

पुलिस ने पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौतों की असली वजह का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पांचों लोगों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में पूरी तरफ फेल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा पलटवार किया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशा के बहाने पंजाब को लगातार बदनाम कर रहे अमित शाह को भाजपा के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि चिट्टा पार्टी (अकाली दल) के साथ मिलकर पंजाब में फिर से नशा बेचने का सपना छोड़ दीजिए। 2007 से 2017 के बीच चिट्टा पार्टी और भाजपा की सरकार ने ही मिलकर पंजाब में नशा फैलाया था और अब गुजरात के अदानी पोर्ट के रास्ते भाजपा ही पंजाब में नशा फैला रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नशा भाजपा शासित राज्यों में है। क्या वहां नशा बेच कर आप लोगों का पेट नहीं भरा?

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अमित शाह से कहा कि पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग हैं। पंजाब में गंगैस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग हैं। 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग हैं और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सबसे ज्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नज़र पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले क़ानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि अमित शाह जी, मेरे बारे में कुछ भी बोलने से पहले आपको अपने सलाहकारों से बात कर लेनी चाहिए थी। बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर के दायरे तक है। गुजरात के कांडला बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम ‘‘चिट्टा’’ (नशीला पदार्थ) पकड़ा गया है। भगवंत मान पर आरोप लगाने से पहले, अपनी खुद की जिम्मेदारियों को संभालिए। अपने चापलूसों द्वारा तैयार किए गए ट्वीट्स को बस कॉपी-पेस्ट मत कीजिए।

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि पंजाब को बदनाम मत कीजिए। आप देश के गृहमंत्री हैं। गुजरात के रास्ते पंजाब में सप्लाई हो रहे नशे की सप्लाई चेन तोड़ना देश के गृहमंत्री का काम है। आज जब पंजाब में भगवंत मान सरकार ने नशे के सौदागरों की चेन तोड़ दी है तो देश के गृहमंत्री होने के नाते आपकी ये ज़िम्मेदारी बनती है कि आप गुजरात से इसकी सैलानी-चेन तोड़ें। गुजरात के पोर्ट पर पिछले 5 सालों में देश की सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ी गई, फिर भी आप राजनीति के लिए पंजाब को बदनाम करने निकल पड़े हो?

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है। फोन -वीडियो कॉल, धमकी और ऑपरेशन, ये सब आपके राज्य की हाई सिक्योरिटी जेल में हो रहा है। गैंगस्टरवाद का संरक्षण कहां हो रहा है, ये सवाल पंजाब पर नहीं बल्कि आपकी सरकार पर उठता है। 2007-2017 में जब अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तब पंजाब में ‘चिट्टा’ और हेरोइन का कारोबार सबसे ज्यादा फला-फूला। उस दौर का आपका बोया हुआ ज़हर आज पूरे पंजाब को काटना पड़ रहा है। उसी इतिहास को भूलकर आप पंजाब को बदनाम कर रहे हो? उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा, बंदरगाह और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां आपके मंत्रालय के अधीन हैं। जब नशा गुजरात के पोर्ट से अंदर आ रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है?

पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल्ली चलो’’
देश की राजधानी में शनिवार को हर तरफ पीएम मोदी की दिल्ली पुलिस का तांडव देखने को मिला। वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील कर दिया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सब लोग दिल्ली आएं। अगर पुलिस रोके तो उसी जगह को जंतर-मंतर बनाकर धरने पर बैठ जाएं। वोट चोरी कर जीत रहे मोदी जी लोकतंत्र को कुचलकर अपने फर्जीवाड़े को दबा रहे हैं, लेकिन अब देश का युवा जाग चुका है। मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है। देश का युवा अब जाग चुका है और वह मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है। अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा, क्योंकि लोग अब इनकी वोट चोरी को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। सभी देशवासी अपने-अपने घरों से निकलिए और देश को बचाने के लिए इस संघर्ष में शामिल होइए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने तानाशाही का तांडव शुरू किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स हैं। किसी को अपने घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। सड़क पर चलते हुए लोगों को पुलिस पकड़ रही है और किसी को कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। इन्होंने पूरे देश के अंदर तानाशाही मचा रखी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक मोदी जी चुनाव केवल वोट चोरी करके जीतते थे। अब मोदी जी रंगे हाथों पकड़े गए हैं और अब वे इसे दबाना चाहते हैं तथा इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। लेकिन देश के लोग ऐसा नहीं होने देंगे, देश का युवा खड़ा हो चुका है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास और गुरुग्राम से ध्रुव राठी तथा रत्ना सिंह जैसे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे देश के युवा बहुत गुस्से में हैं। जो लोग मेरी यह बात सुन रहे हैं, मैं पूरे देश के लोगों और युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि हम सब लोगों को मिलकर देश को बचाना होगा।

अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग देश में जहां भी हैं, अभी अपने घर से निकलिए और दिल्ली की तरफ कूच कीजिए। दिल्ली आइए, चाहे स्कूटर पर आइए, पैदल आइए, बस में आइए, हवाई जहाज में आइए या ट्रेन में आइए। जैसे भी आ सकते हैं, आइए। जहां मोदी जी लोगों को रोकें, वहीं बैठ जाइए और उसी जगह को जंतर-मंतर बना दीजिए। पूरे देश को जंतर-मंतर बना दीजिए। लेकिन मोदी जी को वोट चोरी करने से रोकना पड़ेगा, नहीं तो यह देश और जनतंत्र नहीं बचेगा।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि देश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं। हम मोदी के शासन वाली पूर्ण तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोचों को सीधे उनकी फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लेना, मोदी के अंदर बैठे एक ऐसे खौफ को दर्शाता है जो पहले कभी नहीं देखा गया। पीएम मोदी बहुत अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने चुनाव केवल वोट चोरी करके जीता है और अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचलकर अपने इस फर्जीवाड़े को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश कुमार को तो पद छोड़ना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।

एक चोर को बचाने के लिए मोदी जी ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया- संजय सिंह

“आप” के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक चोर को बचाने के लिए मोदी ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है, जहां एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरी दिल्ली बंद कर दी गई है और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी रोक दी गई हैं। केवल एक चोर को बचाने के लिए मोदी द्वारा आपातकाल से भी बुरी स्थिति पैदा कर दी गई है, क्योंकि उस वोट चोर ने वोट चोरी करके इनकी कई सरकारें बनवाई हैं। इसीलिए आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि एक वोट चोर सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। ज्ञानेश कुमार और मोदी जी की जोड़ी देश में सरकारों की चोरी और वोट चोरी करेगी। मैं मोदी जी को एक सलाह देना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। अगर वे लोगों की आवाज को दबाएंगे, तो पूरे देश में उनके खिलाफ और विद्रोह खड़ा होगा और लोगों के मन में आक्रोश पैदा होगा। इसलिए इसे डंडे से निपटने की कोशिश मत कीजिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सबको इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। दिल्ली और यह देश किसी की तानाशाही या हिटलरशाही से नहीं चल सकता। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है।

भाजपा की बेशर्म दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के साथ हाथपाईं की- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोग अपना हक मांगने देश की राजधानी आए हुए हैं। ऐसे तो अंग्रेज भी नहीं करते थे, जब महात्मा गांधी अपना हक मांगने के लिए दांडी मार्च करते थे, तो अंग्रेज भी उन्हें साबरमती से दांडी तक जाने देते थे और अपनी आवाज उठाने का मौका देते थे। आज की सरकार कह रही है कि नागरिक अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते। अगर इस देश में लोगों को अपनी बात नहीं कहने दी जाएगी, तो सरकार खुद अराजकता फैलाने का काम कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई है, जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन ने हमला कर दिया हो। सरकार, मंत्री और इंटेलिजेंस कहते थे कि ये लोग पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैं। अगर ये विदेशी हैं तो इनसे इतना डर क्यों है, पाकिस्तानी तो पाकिस्तान में बैठे हैं और बांग्लादेशी बांग्लादेश में बैठे हैं। ये हमारे ही देश के युवा हैं और वामपंथी संगठनों, हमारी छात्र विंग सहित कई अन्य छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है। ये लोग सुबह से अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं और हम गिरफ्तारियां देने से डरते नहीं हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अपने देश के संविधान और अहिंसा में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जो भी लोग आ रहे हैं, वे पूरी तरह अहिंसक तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने आ रहे हैं। इसलिए सरकार को उन्हें अपनी बात कहने देनी चाहिए और उनके खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लोग आएंगे, अपनी बात रखेंगे और चले जाएंगे। जब सरकार हिंसा, भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स का इस्तेमाल करती है, तो देश में एक अराजक माहौल बनता है जिससे बचना चाहिए और देश में हमेशा एक सकारात्मक बातचीत का माहौल रहना चाहिए।

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मोदी जी कब तक और कितनों को जेल भेजेंगे?- आतिशी

वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। 45,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। हजारों लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इंटरनेट बंद है और बाजार बंद करा दिए गए हैं। यह सब केवल उस व्यक्ति को बचाने के लिए किया जा रहा है जो भाजपा को अवैध तरीके से चुनाव जितवाता है।

आतिशी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने पर दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक हिरासत में ले लिया। उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी, आप ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए कितने लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे?

सरकार होश में आए और तानाशाहों के अंजाम का इतिहास देखे – गोपाल राय

“आप” के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर इन्होंने ब्लैक इमरजेंसी लागू कर रखी है। लाखों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, लोगों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है और छात्र-युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है। सरकार ने दिल्ली आने वाली ट्रेनें और मेट्रो बंद कर दी है। इसके बावजूद हजारों लोग पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज ये हमें गिरफ्तार कर रहे हैं, तो हम गिरफ्तारियां देंगे और जेल जाएंगे। अगर इन्होंने पूरे देश में इसी तरह आपातकाल और तानाशाही थोपी, तो पूरा देश गिरफ्तारी देगा और इनकी जेलें छोटी पड़ जाएंगी। इसलिए सरकार होश में आए क्योंकि इतिहास ने तानाशाही का अंजाम देखा है और इस तानाशाही का जवाब भी इतिहास में दर्ज होगा। हम लड़ेंगे, जेल जाएंगे और आगे भी इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

वोट चोरी कर देश से गद्दारी करने वाले ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- संजीव झा

बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि पूरी दिल्ली की किलाबंदी कर दी गई है और बीएसएफ, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ को तैनात करके दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। लोगों को परेशान करते हुए ट्रेनें और बसें बंद कर दी गई हैं और यह सब सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करके देश से गद्दारी की है, इसलिए उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार उन्हें बचाने के लिए यह किलाबंदी कर रही है।

संजीव झा ने आगे कहा कि कई शहादतों के बाद हमारा देश गणतंत्र बना है और कोई भी हमारे अभिव्यक्ति के अधिकार को छीन नहीं सकता। अगर बोलने का अधिकार छीना जाएगा, तो लोग सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार तीन दिन से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों पर पुलिस भेजकर डराने की कोशिश कर रही है। हम तो सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे, लेकिन अब समय आ गया है कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार से नहीं बनेगी, अब मोदी हटाओ, देश बचाओ।

विधायक संजीव झा ने कहा कि मोदी जी, इतनी पुलिस और इतनी बैरिकेडिंग किस बात का डर है? जनता सिर्फ़ सवाल पूछ रही है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग कर रही है। याद रखिए, लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी ताकत है।

केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने पर ‘‘आप’’ ने भाजपा पर बोला हल्ला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने उनके घर में ही डिटेन कर लिया। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने वाले थे। वह अपने घर से निकलते, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की किलेबंदी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल का घर जंतर मंतर है? हमारे कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल के घर आने से कैसे रोका जा सकता है?

उधर, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में आपातकाल लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर से गिरफ्तार किया जा रहा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने किले में बदल दिया है। भाजपा शासन में देश की राजधानी दिल्ली में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि मोदी जी को इतना क्या डर है कि अरविंद केजरीवाल के घर आने जाने वालों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने ‘‘आप’’ कार्यालय को भी किया सील

अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी सील कर दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया। इस पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इतना भी क्या डर है, जो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी उसे सील करना पड़ा। क्या अब हमारे कार्यकर्ता अपने कार्यालय भी नहीं आ सकते?

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। इस दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, “मैं नहीं डरता, कर लो अरेस्ट।”

बता दें कि CJP ने आज जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं और दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें BSF के जवान भी शामिल हैं। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के नजदीक इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। वहीं, पुलिस की ओर से लोगों को वहां से हटाने और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, रेल और मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इंडिया गेट के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल, CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले रेलवे और मेट्रो की आधिकारिक अपडेट जरूर चेक करें।

शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल
देश में वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए शनिवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी मैदान में उतरेंगे। वह जंतर मंतर पर होने वाले सीजेपी और देश भर के युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार भी लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में जंतर मंतर जायेगी। खुलेआम भाजपा को वोट नहीं देने वालों के वोट काटे जा रहें हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि भाजपा के लिए काम कर रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचे।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, उनके वोट काट दिए जाते हैं और फर्जी वोट जोड़ दिए जाते हैं। यह सब ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में खुलेआम चल रहा था। इसलिए, पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर जाएं। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, यह देश की बात है। शनिवार से जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो रहा है। मैं जाऊंगा और मेरा पूरा परिवार भी जाएगा। सभी लोग वहां जाएं।

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले “आप” कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि “आप” कार्यकर्ताओं को पुलिस के फोन कॉल आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा है कि वे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में कब जा रहे हैं। उनके साथ कौन कौन लोग जाएंगे, जंतर मंतर पर जैसे पहुंचेंगे, समेत अन्य जानकारी ली जा रही है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि पुलिस को आम जनता को मिले लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने के बजाय अपना काम करना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी तादात में समर्थक शामिल होंगे। पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में जाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर रही है। कार्यकर्ताओं को डिटेन और डराया धमकाया जा रहा है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। यह देश बचाने की लड़ाई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को अपने वोट के अधिकार को बचाने की इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली पुलिस की ओर से डीएमआरसी को दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन शनिवार को बंद रखने के अनुरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि कोर्ट चुप हैं। सत्ता निरंकुश है।लोग हैं कि ज़िद पर अड़े हैं। तानाशाह के सामने, सीना तान के खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सम्मान में अरविंद केजरीवाल भी शनिवार को मैदान में उतरेंगे। शनिवार को जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। रोक सको तो रोक लो। तानाशाह मोदी अब झोला उठाने का टाइम आ गया है।

घर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएं
भारतीय घरों में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। इन्हीं में से एक मान्यता जमीन पर नमक गिरने से भी जुड़ी है। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर नमक गिरने को अशुभ मानते हैं। लेकिन क्या जमीन पर नमक गिरना सच में किसी अनहोनी का संकेत होता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी ज्योतिष और वास्तु की प्रचलित मान्यताओं के बारे में।

भारतीय परंपराओं में नमक को क्यों माना जाता है खास?

नमक सिर्फ रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि भारतीय परंपराओं और लोक-मान्यताओं में भी इसका खास महत्व माना जाता है। कुछ धार्मिक रीति-रिवाजों में नमक का इस्तेमाल नजर दोष से जुड़े उपायों के लिए किया जाता है। इसी वजह से कई परिवारों में नमक को बेवजह फेंकने या बर्बाद करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, ये धारणाएं पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

नमक का चंद्रमा और शुक्र ग्रह से क्या है संबंध?

ज्योतिष की कुछ मान्यताओं के अनुसार, नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसके सफेद रंग और विशेषताओं को इन ग्रहों से संबंधित माना जाता है।

कुछ ज्योतिषीय धारणाओं के मुताबिक, अगर घर में बार-बार नमक गिरता है, तो इसे मानसिक तनाव, पारिवारिक मतभेद या आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोग इसे चंद्रमा या शुक्र के प्रभाव से भी संबंधित मानते हैं। हालांकि, ये सभी प्रचलित ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और इनके समर्थन में कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

वास्तु शास्त्र में नमक को किस तरह देखा जाता है?

वास्तु से जुड़ी कुछ मान्यताओं में नमक को घर की नकारात्मक ऊर्जा सोखने वाली चीज माना जाता है। इसी विश्वास के चलते कई लोग घर के किसी कोने में कांच के बर्तन में नमक रखते हैं। कुछ घरों में फर्श की सफाई करते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाने की परंपरा भी है।

मान्यता है कि ऐसे उपायों से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। हालांकि, इन तरीकों के प्रभाव की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर गलती से जमीन पर नमक गिर जाए तो क्या करें?

खाना बनाते समय या परोसते हुए अगर गलती से नमक जमीन पर गिर जाए, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नमक गिरने को किसी अनहोनी या आने वाली मुसीबत का पक्का संकेत मानने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, गिरे हुए नमक पर पैर रखने से बचने और उसे सावधानी से इकट्ठा करके उस जगह की सफाई करने की सलाह दी जाती है। व्यावहारिक रूप से भी फर्श पर गिरे नमक को साफ करना जरूरी है, ताकि जगह साफ रहे और कोई फिसलकर गिर न जाए।

क्या नमक गिरना सच में अशुभ होता है?

नमक गिरने को अशुभ मानना मुख्य रूप से धार्मिक, ज्योतिषीय और पारिवारिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नमक गिरने से घर में परेशानियां, आर्थिक नुकसान या कोई अनहोनी होती है। इसलिए ऐसी छोटी-सी घटना को लेकर डरने या बेवजह तनाव लेने के बजाय सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित धार्मिक, ज्योतिषीय और वास्तु मान्यताओं पर आधारित है। इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। पाठक इन्हें प्रमाणित तथ्यों के रूप में न लें।

सिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शो
जिस आवाज ने दुनिया भर में पंजाबियों के दिलों पर राज किया, वह एक बार फिर स्टेज पर गूंजने जा रही है। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक खास अनुभव सामने आने वाला है। उनका ‘Signed To God World Tour 2026’ होलोग्राम तकनीक के जरिए शुरू हो रहा है। इस टूर की शुरुआत कनाडा के टोरंटो शहर से होगी, जहां 3D तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की डिजिटल स्टेज परफॉर्मेंस दिखाई जाएगी।

इस शो की खास बात यह है कि इसमें सिद्धू मूसेवाला की असली आवाज के साथ 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन, सिनेमैटिक विजुअल और स्टेज इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश होगी, जैसे सिद्धू मूसेवाला खुद स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हों। हालांकि, यह उनकी असली लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगी, बल्कि तकनीक की मदद से तैयार किया गया एक डिजिटल शो होगा।

‘Signed To God World Tour’ की शुरुआत 9 अक्टूबर को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में होनी तय है। इसके बाद वैंकूवर, कैलगरी और अमेरिका के कुछ शहरों में भी शो आयोजित किए जाएंगे। टूर से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इसे आठ देशों तक ले जाने की योजना है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन देशों में शो की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों और अलग अंदाज से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके निधन के बाद भी उनका संगीत फैंस के बीच उनकी यादों को जिंदा रखे हुए है। अब यह होलोग्राम टूर उनके चाहने वालों को उनकी आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस से दोबारा जुड़ने का मौका देगा। इस टूर को लेकर दुनियाभर में रहने वाले पंजाबियों की नजरें टोरंटो में होने वाले पहले शो पर टिकी हुई हैं।