Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रस्तावित भारत‑अमेरिका व्यापार समझौता देश के कृषि क्षेत्र के लिए तीन विवादित कृषि कानूनों से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकता है, जिनके कारण ऐतिहासिक किसान आंदोलन शुरू हुआ था। पंजाब विधानसभा में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा का समापन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी सब्सिडी वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत का बाज़ार खोलना पंजाब सहित पूरे देश के किसानों के लिए गंभीर चुनौती बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो…
Author: Short Daily News
पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के बारे में की गई अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट की निंदा की। यह पोस्ट आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा बजट में घोषित 1,000 रुपये मासिक भत्ते के संबंध में की गई थी। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान ने पेश किया और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसका समर्थन किया। इससे पहले, शून्यकाल के दौरान फेसबुक पोस्ट को लेकर हंगामा मच गया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर…
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन स्मगलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात, खेमकरण के बॉर्डर इलाके में बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच, BSF की 142 बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नेशनल बॉर्डर पार करके कंटीली तार के पास आकर हेरोइन स्मगल करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी। संदिग्ध चीजें बरामद शव के पास से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं, जबकि फायरिंग में कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस…
बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की संस्थाओं ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच सप्लाई में रुकावट की वजह से कमर्शियल कुकिंग गैस सिलेंडर की कमी की बात कही है। वहीं, केंद्र ने तेल रिफाइनरियों को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। इस रुकावट ने मुंबई और बेंगलुरु में कामकाज पर असर डालना शुरू कर दिया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद चल रहे मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से ग्लोबल सप्लाई में रुकावटों के बीच होटल और रेस्टोरेंट कुकिंग गैस पाने के लिए संघर्ष कर रहे…
Punjab And Chandigarh Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों गर्मी असर काफी तर्जी से बढ़ता जा रहा है. आज 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिनभर तेज धूप रहने की उम्मीद जताई हई है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 0.3 डिग्री बढ़ा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक पहुंच गया है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक घनी धुंध भी देखने…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड का कपिल है और वह हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग…
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और कई छात्रों को हिरासत में लेने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद मलविंदर कंग ने कड़ी निंदा करते हुए हिरासत में लिए गए छात्रों की तुरंत रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “हम इन बहादुर युवा आवाज़ों के साथ मजबूती से खड़े हैं, उनका दर्द हमारा दर्द है।” MP मलविंदर कंग ने कहा कि ये युवा सिख अपने पवित्र इतिहास, गुरु तेग बहादुर जी और पंज प्यारे से जुड़े तथ्यों के कथित विकृतिकरण के…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब दशकों से चले आ रहे राजनीतिक शोषण से विकास, शिक्षा सुधार और लोक कल्याण आधारित शासन के युग की ओर निर्णायक बदलाव का गवाह बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के लोग एक बार फिर कांग्रेस और अकाली दल-बीजेपी का सफाया के लिए ‘झाड़ू’ का इस्तेमाल करेंगे, जिन्होंने लोक कल्याण को नजरअंदाज करके बारी-बारी पंजाब पर राज किया। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के कादियां में 168.44 करोड़ रुपये की 237 ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्षी पार्टियों द्वारा दिखाई जा रही निराशा स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि साल 2027 में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में सत्ता वापसी का डर है. पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने चुनावी वादों को नजरअंदाज करके लोगों के साथ बार-बार धोखा किया है, वहीं ‘आप’ सरकार ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज माना है और सिर्फ चार सालों में…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस को दिए गए बोलने के समय का गलत इस्तेमाल किया और दूसरे कांग्रेस विधायकों को बहस में हिस्सा नहीं लेने दिया। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विधानसभा तय नियमों और तरीकों के हिसाब से चलती है और इसे कोई भी निजी स्टेज की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने इशारा किया कि स्पीकर ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी को 16 मिनट दिए थे,…
