हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। युवती से छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपियों को गंजा करके घुमाने के मामले में हाईकोर्ट ने ये कार्रवाई की है। विज के अलावा हाईकोर्ट से अंबाला एसपी सहित 5 के खिलाफ हाईकोर्ट ने ये एक्शन लिया है। 2 दिन पहले ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन उस दिन नोटिस की कार्रवाई नहीं हो पाई थी, आज फिर से इस मामले में सुनवाई की गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आज ये कार्रवाई की है। यहां पढ़िए किस घटना पर जारी हुआ नोटिस…
Author: Short Daily News
CM Mann warns Gangsters: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ‘शहीदी जोड़ मेले’ को लेकर चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब सीएम से मोहाली कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हत्यारे किसी भी कीमत पर बच नहीं सकते। सीएम मान ने सख्त शब्दों में गैंगस्टरों को सीधी चेतावनी भी जारी की है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं सीएम मान ने गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा, ”किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं है। गैंगस्टर ये गलतफहमी न…
हरियाणा में अब जिलों की संख्या 22 से 23 हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ये ऐलान किया है। हांसी में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सैनी ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज मैं हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि सात दिन में हांसी को जिला बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। बता दें कि हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में की गई थी। इसको लेकर हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति बनाई गई थी, जो लगातार जिला बनाने की मांग कर…
पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है। इनमें अमृतसर की वाल्ड सिटी, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल है। श्री आनंदपुर साहिब के स्पेशल विधानसभा सेशन में लिए गए इस फैसले को पंजाब के राज्यपाल ने दी मंजूरी दे दी है। CM भगवंत मान ने इसकी घोषणा की थी। गवर्नर की मंजूरी के बाद सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इन तीनों शहरों में शराब, मांस और तंबाकू सहित सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सरकार का दावा है कि यह फैसला…
पंजाब में मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर व खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आज (16 दिसंबर को) उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शाम तक अंतिम संस्कार भी हो सकता है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और हत्यारों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने सोमवार रातभर सोहाना के आसपास उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जहां से हमलावरों की गाड़ियां गुजरीं। बताया जा रहा है कि हमलावर…
हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर IAS और HCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सरकार की ओर से जारी लिस्ट में 6 IAS और 21 HCS अफसरों का नाम है। 8 जिलों में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश की IPS अफसर से शादी करने वाले हरियाणा कैडर के IAS अफसर अभिनव सिवाच को बहादुरगढ़ में SDM की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अफसर योगेश कुमार को करनाल म्यूनिसिपल कापोर्रेशन का कमिश्नर लगाया गया है। सुभिता ढाका को पलवल का ADC लगाया गया है। वहीं HCS अधिकारी गौरव कुमार को स्टेट इलेक्शन कमीशन में सेक्रेटरी लगाया गया…
संजय सरावगी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. दरभंगा सदर से 6 बार के विधायक हैं. पूर्व मंत्री रह चुके हैं. वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है. मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है. इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया. वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे. दिलीप जायसवाल भी वैश्य समुदाय से ही आते हैं. वे लगभग 10 सालों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं. 1999 में भारतीय जनता पार्टी के…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबज़ादे शहादत दिवस’ करने की मांग की है। पंजाब सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर रही है और पंजाब के गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान नहीं दे रही है। यह मुद्दा एक बार फिर साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की अस्मिता और सिख धर्म के सम्मान के लिए…
सोने-चांदी की कीमत रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. सोना अपने ऑल टाइम हाई की सीमा को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना चुका है. चांदी की कीमत अपने पहली बार 2 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. सोने-चांदी की इस ब्रेक फेल कीमत ने जहां खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं एक्सपर्ट को इसे खतरे की घंटी मान रहे हैं. सोना के दाम में आज यानी 15 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत 732 रुपए बढ़कर 1,33,442…
