सिख चिंतक प्रोफेसर सरचंद सिंह ख्याला ने कहा है कि बादलों के ‘जथेदार’ ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 जनवरी को तलब किया जाना, दरअसल सुखबीर सिंह बादल के खासम-खास और 328 पावन स्वरूपों के मामले में गिरफ्तार एस.एस. कोहली को बचाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। प्रोफेसर ख्याला ने स्पष्ट किया कि यह फैसला न केवल पंथिक परंपराओं के खिलाफ है, बल्कि सिख इतिहास और मर्यादा का भी खुला उल्लंघन है। श्री अकाल तख़्त साहिब में ‘तलब करने’ की कोई परंपरा नहीं उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब में…
Author: Short Daily News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर नई दिल्ली ने रूसी तेल का आयात जारी रखा तो वाशिंगटन उस पर टैरिफ बढ़ा देगा. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छा व्यक्ति बताते हुए दावा किया कि “वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था” और नई दिल्ली “मुझे खुश करना” चाहती थी. ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अगर भारत रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करता है तो हम उस पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं.” अमेरिका के कमांडर-इन-चीफ ने दावा किया…
पंजाब के अमृतसर में हाल ही में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम भगवंत मान ने सरपंच की हत्या को लेकर डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी से हत्या के मामले की पूरी अपडेट ली। सीएम भगवंत मान ने डीजीपी को इस मामले में दोषियों की जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अपराधियों को किसी भी…
योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयु सीमा छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए तीन साल की छूट दी है। यह छूट यूपी पुलिस के 32,679 पदों पर होने जा रही भर्ती में लागू होगी। आयु सीमा के चलते जो युवा इस सरकारी नौकरी (UP Police Bharti 2025) से बाहर हो गए थे, अब वे भी आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती में क्यों दी गई उम्र में तीन साल की छूट? युवा कई दिनों से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। क्योंकि बीते कई सालों…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे पर हर किसी की नजर है। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत होती रही। सूत्रों का कहना है कि यूपी मंत्रिमंडल विस्तार, एसआईआर अभियान समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। सीएम के साथ यूपी के दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। यूपी संगठन…
हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और उनके क्रियान्वयन में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेंद्र पाल मलिक और मुख्यमंत्री के सीनियर कंसल्टेंट करण अहलावादी को शामिल किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता राजीव बातिश समीक्षा प्रक्रिया के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। यहां पढ़िए ऑर्डर… हर 15 दिन में रिव्यू करेगी कमेटी यह समिति…
बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। यह मामला किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। पिछली सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को हुई थी। जब कंगना रनौत लोकसभा सत्र चलने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो पाई थीं। उनके वकील ने हाजिरी से छूट मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने आज 5 जनवरी 2026 की तारीख तय की थी। किसान आंदोलन के समय का है मामला यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ…
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का फील्ड स्टाफ अब गांवों और शहरों में घर-घर जाएगा और इस संबंधी आंकड़े एकत्र कर लोगों को जागरूक करेगा। सरकार की मंशा नशे का सही आंकड़ा जुटाना और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना भी है। यही नहीं नशा छोड़ चुके युवाओं को प्रेरणा के तौर पर लोगों के बीच लेकर जाया जाएगा। ताकि वह अपने तजुर्बे नशेड़ियों के साथ साझा कर सकें और नशे के…
Punjab Govt: आने वाली पीढ़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रसूति स्वास्थ्य देखभाल को सफलतापूर्वक विकेंद्रित किया है और आम आदमी क्लीनिक (ए.ए.सी.) गर्भवती महिलाओं के लिए नई जीवन रेखा के रूप में उभर रहे हैं। एक विशेष प्रोटोकॉल-आधारित गर्भावस्था देखभाल मॉडल शुरू करने के मात्र चार महीनों के अंदर सेवाएं हासिल करने वालों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और हर महीने लगभग 20,000 गर्भवती महिलाएं इन क्लीनिकों में पहुंच रही हैं। इस पहल की सफलता को साझा करते…
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान SIT ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर अहम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया है। SIT के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज एफआईआर में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 14…
