Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए लोगों से बजट से जुड़े सुझाव मांगे हैं। सीएम सैनी ने लिखा कि प्री-बजट परामर्श का दौर जारी है। आज गुरुग्राम में महिला उद्यमियों एवं शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सुझाव देने के लिए चार आसान तरीके साझा किए। अपने फोन से दिया गया QR कोड स्कैन करें। 7303350030 पर मिस्ड कॉल दें। AI-सहायक के इस लिंक पर विजिट करें: thevoxai.in/haryanabudget…
Author: Short Daily News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास प्रदेश की अनिवार्य आवश्यकता है, किंतु यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं हो सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा सरकार की नीति है कि किसी भी परियोजना में अपरिहार्य स्थिति में ही वृक्षों की कटान की जाए और जितने वृक्ष कटें, उससे अधिक संख्या में पौधरोपण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे। सीएम योगी ने की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बिचौलिया होंगे किसानो से दूर भूमि अधिग्रहण से संबंधित विषयों…
सीएम भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे पेश होने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के 15 जनवरी को अमृतसर दाैरे को इसकी वजह माना जा रहा है। वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे। अकाल तख्त ने जारी किया पत्र दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत…
मौसम की वजह से लोहड़ी पर कोहरे ने पतंग उड़ाने वालों को निराश किया है। सुबह कोहरे और सर्द हवा की वजह से पतंग नही उड़ पाए हैं। अब जब मौसम साफ होने लगा है और हल्की धूप निकल रही है तो युवा छतों पर आ रहे हैं और पतंग उड़ने शुरू हो रहे हैं। दोपहर के समय करीबन दो से तीन घंटे तक पतंग उड़ेंगे और इसके शाम को फिर से कोहरे का अलर्ट है। राहत की बात यह है कि इस बार बारिश नहीं होने वाले का अनुमान है। पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और लुधियाना में लोहड़ी पर…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, जिसके तहत नवाचार, कड़ी मेहनत और उद्यमिता को सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण में प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित यह स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 एक प्रमुख राज्य-स्तरीय मंच के रूप में उभरा है, जो नवाचार, उद्यमिता और राज्य के तेजी से विस्तार कर रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाता है। 100 से अधिक स्टार्टअप्स की भागीदारी, उद्यमों को सीड ग्रांट्स का वितरण तथा उद्योगपतियों, निवेशकों, इनक्यूबेटरों, अकादमिक विशेषज्ञों और नीति…
Punjab News: कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर में आयोजित लोक मिलनी के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। इस प्रत्यक्ष संवाद को पारदर्शी और जवाबदेह शासन की आधारशिला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली, बड़े पैमाने पर रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सुधारों जैसी निरंतर जन-हितैषी पहलों से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार कम हो रहा है और पंजाब देश में अग्रणी राज्य के रूप में अपनी स्थिति पुनः प्राप्त करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ये…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के एक पैलेस में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने महज 8 दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आप नेता प्रबवीर सिंह बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को अपने हाथों में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता लगातार प्रदेश की अमन-कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘जीरो टॉलरेंस’…
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले जारी अवकाश सूची के मुताबिक, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी। बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। इसलिए अब 14 जनवरी की…
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उनका स्वागत किया। दिल्ली बॉर्डर से उनको खुली जीप में बैठाया गया, इसके बाद पुष्प वर्षा की गई। बाइक रैली की अगुआई में उन्हें एनएच 48 स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में लाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का ये पहला हरियाणा दौरा है। नितिन नबीन ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और भाजपा हर साल इसे युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो स्वामी…
