दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित विवादित वीडियो मामले में जालंधर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा वायरल किया गया वीडियो “डॉक्टर्ड” (छेड़छाड़ किया हुआ) और फर्जी है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरु साहिबान का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती। आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने जालंधर अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम पहले दिन…
Author: Short Daily News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज नंगे पांव अरदास करते हुए एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने अपना पूरा दिन सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित किया। जत्थेदार साहिब के समक्ष पेश होकर दिया स्पष्टीकरण मुख्यमंत्री श्री अकाल तख़्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार साहिब के समक्ष उपस्थित हुए और अपने पूर्व बयानों को लेकर विस्तार से स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने दोहराया कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास रखते हैं और इसके प्रत्येक निर्णय को सिर-माथे स्वीकार करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया…
पंजाब सरकार का बड़ा कदम: सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग को मंजूरी आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह फैसला सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक दक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को बड़ी राहत डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की शुरुआत से पंजाब में यात्रियों की बस सेवाओं तक पहुंच और भी आसान होगी।…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हिसार में प्री-बजट बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े पक्षकारों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों और कृषि उत्पादक संगठनों (FPO) के सुझावों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। कृषि परिवार से गहरा नाता मुख्यमंत्री ने कहा, आपके द्वारा दिए गए सभी सुझावों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है। उन्होंने बैठक को विशेष महत्व की बताते हुए कहा कि उनका कृषि परिवार से गहरा नाता है और कृषि क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने खुद महसूस किया है। सुझावों को बजट…
मकर संक्रांति पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधिविधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद एक छोटे बच्चे को उन्होंने दुलार किया। बच्चे से योगी ने पूछा कि उसे क्या चाहिए। दो तीन बार पूछने पर बच्चे ने योगी में कान में कहा- चिप्स चाहिए। यह सुनते ही मुख्यमंत्री ठहाके लगाने लगे। वहां मौजूद श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी भी हंस…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सामने पेश हो रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले अकाल तख्त सचिवालय में पहुंचे. जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ समय बाद सचिवालय में पहुंचे. सिख संस्थाओं और परम्पराओं पर कथित बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री को तलब किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में पेश हुए. अकाल तख्त के सामने पेश होने के बाद मुख्यमंत्री- ‘मेरे ऊपर जो आरोप हैं, जिनके लिए मुझे बुलाया गया था, उनका स्पष्टीकरण मैंने दिया है.’ अकाल तख्त जत्थेदार…
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने नंगे पांव हेरिटेज स्ट्रीट से चलकर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर मत्था टेका. मुख्यमंत्री ने पूरा दिन अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है और सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपने विवादास्पद बयानों पर स्पष्टीकरण दे रहे हैं. यह विवाद 27 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ, जब पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गुरदासपुर के एक धार्मिक समागम में शबद कीर्तन किया और वीडियो सोशल मीडिया पर…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के 50वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंच गई हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ वो कनवोकेशन हॉल में पहुंची और राष्ट्रगान के साथ कनवोकेशन शुरू हो गई। इस कार्यक्रम में अब वो मेधावी स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गवर्नर के अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो करमजीत सिंह भी कनवोकेशन के मंच पर उपस्थित हैं। सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद समारोह की शुरुआत हुई। जीएनडीयू…
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट पेश होंगी। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। हालांकि, कोर्ट ने कंगना रनोट को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। दरअसल, किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर कंगना ने गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी,…
माघी के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री मुक्तसर साहिब का दौरा किया, जहां उन्होंने गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में माथा टेका और बड़े जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 गुमशुदा स्वरूपों के मिलने पर पंजाब सरकार का रुख दोहराया। सिख इतिहास और बलिदान से जुड़े इस दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरूपों की बरामदगी प्राप्ति के बजाय फर्ज का मामला है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार आगामी बजट में महिलाओं के लिए एक हजार रुपए प्रति माह सहायता योजना के लिए बजट में प्रावधान…
