Author: Short Daily News

पंजाब सरकार की और से शहरों की खूबसूरती और सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने निर्देश जारी किए हैं कि शहरों के पुलिस थानों,ट्रैफिक यार्डों और सरकारी जमीनों पर सालों से धूल फांक रहे पुराने,लावारिस और जब्त वाहनों को 30 दिनों के भीतर शहर की सीमा से बाहर निर्धारित यार्डों में शिफ्ट किया जाए। 30 दिन का अल्टीमेटम: संयुक्त टीमें करेंगी सर्वे मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान समयबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किसानों और दीनदयाल लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि जारी की। हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने आगे कहा, “हम किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विशेष रूप से किसानों का शोषण किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अतिवादी हो गई है। कभी-कभी…

Read More

पंजाब में BJP के प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। सुबह उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। उनकी एंजियोग्राफी कराई गई। फिलहाल उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है। जानकारी के मुताबिक आज पंजाब भाजपा के एक डेलिगेशन ने प्रधान सुनील जाखड़ की अगुआई में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। यह मुलाकात सुबह करीब 10 बजे होनी थी। मगर, इससे पहले घर पर सुनील जाखड़ की छाती…

Read More

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गुरुओं की बेअदबी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान कर समाज में दंगे भड़काने की भाजपा की साज़िश एक बार फिर पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है। 🔹 फॉरेंसिक रिपोर्ट से भाजपा की साज़िश उजागर मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जालंधर कोर्ट के आदेशों के बाद अब दिल्ली से आई दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने भाषण…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब मैम बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। पन्नू ने सैनी के आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की चिंता करने के बजाय केंद्र सरकार से पंजाब के बकाये का हिसाब मांगना चाहिए। पन्नू ने कहा की सैनी साहब आप खुद एक सूबे के मुख्यमंत्री हैं लेकिन हरियाणा से ज्यादा पंजाब के दौरों पर रहते हैं। बेहतर होता कि बयानबाजी से पहले आप धरातल पर…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब से जुड़े कई लंबित और गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मामलों के जल्द और समयबद्ध समाधान की मांग की। 🔹 प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा हुई 1️⃣ सीमावर्ती सुरक्षा और किसानों की समस्याएं मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार/कंटीली तार के जीरो लाइन से काफी अंदर होने के कारण किसानों को आ रही परेशानियों को उठाया। उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि कंटीली तार के उस पार है, जहां किसानों को…

Read More

मणिकर्णिका घाट के मामले पर पूरे विपक्ष के निशाने पर केंद्र और राज्य सरकार है। पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद वाराणसी जाकर प्रेस वार्ता करके पूरी जानकारी दी । सीएम योगी ने इस परियोजना की जरूरत और उद्देश्य के साथ कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोएम योगी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मन्दिर टूटने का एआई वीडियो बना कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस हमेशा से सनातन के खिलाफ रहती है और मणिकर्णिका मामले में भी यही कर रही है । कांग्रेस की असल…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। सरकार के इस नए फैसले के तहत अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तौर पर कटौती की गई है, जो आगामी फरवरी माह से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। नकद राशि में कटौती और अनिवार्य बचत का नियम योजना के नए प्रावधानों के अनुसार, अब लाभार्थी महिलाओं के खातों में हर महीने 2100 रुपए के स्थान पर केवल 1100 रुपए नकद भेजे जाएंगे। शेष 1000…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘आप’ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े छेड़छाड़ वाले वीडियो मामले में अदालत के आदेशों पर सवाल उठाने की सख्त निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दिए गए न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों पर संदेह जताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला अब राजनीतिक मतभेद से…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार देर रात हिसार से अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पहले फूल और इसके बाद नोट बरसाए. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कामेश्वर धाम के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कामेश्वर धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है. श्री श्री 1008 मुनि…

Read More