Author: Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि पार्टी की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम पूरे पंजाब में एक योजनाबद्ध, लोकपक्ष और संगठित ढंग से चलाई जा रही है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि ज़मीनी स्तर पर प्रभावी आउटरीच और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए नशा मुक्ति मोर्चा की टीम को पांच ज़ोनों में विभाजित किया गया है। इनमें माझा, दोआबा और मालवा शामिल हैं, जबकि मालवा को आगे मालवा पूर्वी, मालवा केंद्रीय और मालवा पश्चिमी…

Read More

🔴 दावोस जाते समय एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, बैकअप विमान से रवाना हुए राष्ट्रपति ट्रंप वॉशिंगटन/दावोस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विशेष विमान एयर फोर्स वन तकनीकी खराबी के कारण स्विट्जरलैंड के दावोस जाते समय वापस लौट आया। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप अपने दल के साथ बैकअप विमान से रवाना हुए। वह आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में अमेरिकी नीतियों पर संबोधन देंगे। ✈️ उड़ान के दौरान आई तकनीकी समस्या व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद विमान में मामूली इलेक्ट्रिकल तकनीकी खराबी सामने आई। सुरक्षा को ध्यान…

Read More

पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक में राज्य में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित नाटक ‘हमारे राम’ के 40 स्थानों पर शो दिखाने को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में देश के कई नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। ये प्रस्तुतियां हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा कैबिनेट में सार्वजनिक जमीन देने के नियमों में बदलाव, FAR चार्ज घटाने, योगा ट्रेनरों की भर्ती समेत कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगाई गई। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम की शुरुआत कर दी है। यह अभियान सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक और बड़े पैमाने की जंग का आगाज है, जो गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक मंगलवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य को अपराध और नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार अपने वादों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 325 दिन पहले नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 32 हजार से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और हजारों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। नशा छोड़ने वाले युवाओं को मिला सरकार…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता के बाद संगठित अपराध के विरुद्ध पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ‘गैंगस्टरों पर वार’ की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का निर्णायक कदम बताया। जीरो टॉलरेंस नीति: 2,000 टीमें, 12,000 पुलिसकर्मी नील गर्ग ने बताया कि मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। पहली बार 12,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 2,000 टीमें पूरे पंजाब में एक साथ तलाशी और पीछा अभियान चला…

Read More

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया है। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आज (20 जनवरी) को पुलिस की 2 हजार फील्ड में उतारी गई हैं। जो पूरे स्टेट में गैंगस्टर, उनके साथियों और उनकी एक्टिविटीज में शामिल परिवार के लोगों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा DGP ने गैंगस्टरों के बारे में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया। DGP ने कहा कि युवाओं के पास यह आखिरी मौका है कि वह मुख्य धारा में लौट आएं। अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं…

Read More

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले को सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है. सीएम योगी ने एसआईटी को पांच दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं. साथ ही पूरे मामले में नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पर गाज गिरी है. सीएम योगी ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम को हटा दिया है. एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच  वहीं, पूरे मामले की जांच मंडलायुक्त मेरठ के नेतृत्व में गठित SIT टीम करेगी. एसआईटी टीम में मंडलायुक्त मेरठ…

Read More

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में उनके आवास पर हो रही है। यह एक अहम बैठक बताई जा रही है। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है, क्योंकि सरकार 22 तारीख को अपनी महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू करने जा रही है। ऐसे में इसे लेकर भी रणनीति बनेगी। मीटिंग के लिए सरकार द्वारा कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। बजट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान कई एजेंडे लाए…

Read More

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी। हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त…

Read More