देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में जहां शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है. ताजा बर्फबारी जहां थोड़ी राहत लेकर आई तो इससे कुछ आफत भी आई. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं. बर्फबारी के बाद मनाली की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा…
Author: Short Daily News
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यूपी दिवस समारोह के लिए लखनऊ पहुंचे और 24-26 जनवरी तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया. हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC) योजना की शुरुआत भी की. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की. संबोधन के दौरान अमित शाह ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद भी कर दिया. शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम शुरू करने के साथ पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई. गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है. ऑपरेशन के पैमाने के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’…
पंजाब और चंडीगढ़ में आज कई इलाकों में तेज़ बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं. चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया…
Punjab News : पंजाब में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की शुरुआत कर दी है. इस पहल के तहत आज कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में पूरे पंजाब में लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सुनाम ऊधम सिंह वाला में पंजीकरण अभियान का नेतृत्व करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस योजना की शुरुआत के साथ पंजाब का प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज कराने का अधिकार प्राप्त करेगा. हर परिवार को कैशलेस इलाज और स्वास्थ्य कार्ड इस योजना…
Punjab News: पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को और मजबूती मिली है।आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि लगभग 2,200 करोड़ के टर्नओवर वाली ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड – जो अरोड़ा आयरन ग्रुप का हिस्सा है – ने गांव जसपालों दोराहा-खन्ना रोड, जिला लुधियाना में एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1003.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। औद्योगिक रोजगार को बड़ा उछाल मिलेगा यह प्रोजेक्ट लगभग 46…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है. यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को आर्थिक तंगी की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध हो. इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा, जो इसे देश की सबसे व्यापक स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल करता है. इस पहल के माध्यम से पंजाब ने बिना किसी आय सीमा या बहिष्करण शर्त के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान कर एक नया…
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के अपने वादे को पूरा करते हुए आज मोहाली में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की शुरुआत की। इस योजना का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया। योजना के तहत राज्य के हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिससे महंगे निजी अस्पताल भी अब आम और गरीब लोगों के लिए खुल गए हैं। ऐतिहासिक कदम, पूरे देश के लिए मिसाल इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दिन सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के एक केस में बरी किए जाने के फैसले पर ‘आप’ विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। धालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की मंशा से अरविंद केजरीवाल को झूठे और बेबुनियाद मामलों में फंसाया। भाजपा को यह भ्रम था कि केजरीवाल के जेल जाने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी…
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर हुए विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कहा कि एक योगी, एक संत के लिए, एक सन्यासी के लिए धर्म व राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता, उसकी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी कुछ नहीं होती. सोनीपत पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि एक संत के लिए धर्म ही उसकी प्रॉपर्टी है, राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है. कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है, क्योंकि ऐसे बहुत कालनेमि होंगे जो धर्म…
