गणतंत्र दिवस पर इस बार पंजाब की झांकी कर्तव्य पथ पर दिखेगी। केंद्र सरकार की समिति ने इसके लिए पंजाब की झांकी का चयन कर लिया है। वहीं, पंजाब के 18 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान तीन अधिकारियों विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक व 15 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा, इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, पुलिसवालों के अलावा चंडीगढ़…
Author: Short Daily News
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असली राजनीति वादों में नहीं, काम में होती है। जब देश भर में सरकारें सिर्फ घोषणाओं तक सिमटी हुई है, तब पंजाब में हकीकत में बदलाव की बयार चल रही है। मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेहत कार्ड की शुरुआत की है। यह महज कोई सरकारी योजना नहीं यह पंजाब के हर घर के लिए सेहत की गारंटी है। इस कार्ड के जरिए पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार…
रविवार यानी आज यूपी के छात्रों के लिए बड़ा दिन है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें बड़ा तोहफा देने वाले हैं. दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप बाटेंगे. पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की स्कॉलरशिप योजनाओं के पात्र स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलेगी विभागीय मंत्री गिनाएंगे विभाग की उपलब्धियां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक शामिल होंगे. पात्रों की लिस्ट तैयार कर उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप भेजने की पूरी तैयारी हो गई है. तीन विभागों की ओर से यह संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सैनी के जनसेवा के प्रति उनके समर्पण भाव की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 56 साल के हो गए है। आज उनका जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने उन्हें एक्स पर बधाई देते हुए लिखा है कि जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। आम कार्यकर्ता से सीएम तक का सफर एक…
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत के अग्रणी बहुराष्ट्रीय समूहों में से एक है, जिसने ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, वित्तीय सेवाओं, निर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। इस समूह को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक प्लेटफॉर्म विकसित करने का व्यापक अनुभव और प्रतिष्ठा प्राप्त है तथा यह भारत के सबसे बड़े मोबिलिटी सॉल्यूशन निर्माताओं में से एक है, जिसका संचालन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने जापान आधारित सुमितोमो कॉरपोरेशन और इसुज़ु मोटर्स से शेयरों की खरीद के माध्यम…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार के समक्ष उठाएगी, और इस बात पर जोर दिया कि यह पवित्र शहर सिखों और संपूर्ण मानवता के लिए अपार आध्यात्मिक महत्व रखता है। मान ने ये टिप्पणियां शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने के बाद कीं। यह याद दिलाते हुए कि पंजाब सरकार पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुकी है, पंजाब के मुख्यमंत्री ने जोर…
1984 के सिख नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार को हाल ही में दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक मामले में बरी किए जाने से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी चोट पहुँची है। वहीं कांग्रेस द्वारा इस फैसले पर जश्न मनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कदम माना जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने इस राहत की खबर को “सच की जीत” बताते हुए दिल्ली में पोस्टर और बैनर लगवाए। इस कृत्य को सिख समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया जा रहा है। सज्जन कुमार का नाम 1984 के सिख नरसंहार…
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर एक बार फिर हरियाणा और पंजाब मीटिंग करने जा रहे हैं। ये मीटिंग इस बार दिल्ली में नहीं चंडीगढ़ में होगी। सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में केंद्र का कोई मंत्री शामिल नहीं होगा। बैठक चंडीगढ़ में 27 जनवरी (मंगलवार) को हरियाणा निवास में होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सहित दोनों सरकारों के सीनियर अफसर भी शामिल होंगे। इससे पहले भी SYL नहर विवाद को सुलझाने के लिए जुलाई, अगस्त और नवंबर 2025 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में…
हरियाणा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी किए गए सरकारी सर्कुलर एक नए कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने राज्यपाल असीम घोष और मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखित शिकायत भेजकर 19 और 23 जनवरी को जारी सर्कुलर की शब्दावली पर गंभीर आपत्ति जताई है। इसमें मुख्य विवाद ‘ध्वजारोहण’ (Flag Hoisting) और ‘ध्वज फहराने’ (Flag Unfurling) के तकनीकी अंतर को लेकर है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि सरकार ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी आधिकारिक पत्र में ‘ध्वजारोहण’ शब्द का उपयोग किया है, जो संवैधानिक रूप से केवल 15 अगस्त (स्वतंत्रता…
