पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर कड़ा तंज कसा है। मान ने अपनी पोस्ट में लिखा-कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार…
Author: Short Daily News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, युवाओं के लिए नए अवसर, महिला सशक्तीकरण और गरीबों के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार, यह बजट हरियाणा के लिए भी कई नई संभावनाएं और लाभ लेकर आया है. ‘आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार’ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट किए जाने पर भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला देशभर के अनगिनत…
राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दरबार में नन्ही बच्ची और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच भावुक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची अपने परिजनों के साथ जनता दरबार में पहुंची थी और सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन की बात रखी। बच्ची सोमवार को जनता दरबार पहुंची। योगी आदित्यनाथ जब उसके पास पहुंचे और उससे पूछा क्या नाम है, तो बच्ची ने कहा कि अनाबी अली। योगी ने बच्ची से पूछा बताओ क्या काम है, इस पर बच्ची…
पंजाब के CM भगवंत मान मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें पंजाब में निवेश का न्योता देंगे। उम्मीद है कि इस दौरान कई एमओयू (MoU) भी साइन होंगे। मार्च महीने में ही पंजाब सरकार बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोग्राम करवाने जा रही है। इन सबके पीछे कोशिश यही है कि पंजाब में निवेश को बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। ताकि 2027 की राह आसान हो। महाराष्ट्र के दिवंगत के घर जाएंगे सीएम मान पूरी तैयारी के साथ मुंबई…
नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता और संप्रभुता में राज्य के अद्वितीय योगदान, बहादुरी, भाईचारे की मजबूत भावना, शानदार विरासत और भारत के खड़गभुजा एवं अन्नदाता के रूप में पंजाब के अमूल्य योगदान का जिक्र किया। आज यहां नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने भारतीय सशस्त्र बलों को जांबाज फौजी अधिकारी और बहादुर जवान दिए हैं, जिन्होंने हमेशा मोर्चे पर रहकर देश के लिए शहादतें दी हैं।” उन्होंने कहा, “यह जानकर…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है, युवाओं के लिए रोज़गार का कोई भरोसा नहीं है और उद्योगों या टैक्स प्रणाली को कोई राहत नहीं दी गई है. केंद्र ने पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे राज्य और यहां के लोगों के साथ एक बार फिर नाइंसाफ़ी हुई है. सीएम मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र की…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत और डेरा ब्यास मुखी की जेल मुलाकात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि जमानत मिलने का मतलब बरी होना नहीं होता और मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मजीठिया की जमानत के बारे में बोलते हुए कहा कि जमानत मिलने से कोई भी व्यक्ति बरी नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत…
पंजाब सरकार की रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के दो साल पूरे होने पर इसकी बड़ी उपलब्धियों को साझा करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि यह फोर्स मुख्यमंत्री भगवंत मान की सबसे प्रभावशाली और जनहितैषी पहल बनकर उभरी है, जो पंजाब के हाईवे पर ज़मीनी स्तर पर असली नतीजे दे रही है। एक साल में 940 कीमती जानें बचीं बलतेज पन्नू ने बताया कि एसएसएफ की शुरुआत से पहले वर्ष 2023 में पंजाब के हाईवे पर सड़क हादसों में 1,955 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 1,016 रह…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया. बजट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 कहा कि आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है. सीएम योगी ने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है. भारत की अर्थव्यवस्था को…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सही मायनों में जनहित और अंत्योदय की भावना को समर्पित है। इस समावेशी बजट से हरियाणा में औद्योगिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, बायोफार्मा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग, कृषि एवं खेल क्षेत्र के विकास को तेज गति मिलेगी। स्टार्टअप्स के लिए ‘फंड आफ फंड्स’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब की स्थापना के प्रस्तावों से हरियाणा के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में केंद्रीय बजट टीवी पर सुनने के बाद पत्रकारों…
