Author: Short Daily News

चुनाव आयोग ने आज रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि, तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। पांचों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से…

Read More

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) संपन्न हो गई। इस मौके पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि समिट काफी अच्छी रही है। इन तीन दिनों में कौन-सी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आई हैं, इसका सारा ब्योरा कल दिया जाएगा, क्योंकि कल हमारी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे विरोधी कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए अड़ते हैं।” वहीं, उन्होंने ईरान और इजरायल जंग में बनी गैस की किल्लत पर बीजेपी को घेरा। CM ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महीने में 15…

Read More

अबोहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करने के लिए एक ‘जागो यात्रा’ निकाली। यह यात्रा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए की गई गारंटियों को पूरा करने की खुशी में आयोजित की गई थी। यह रैली अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा हलका इंचार्ज के कार्यालय से शुरू होकर गौशाला, मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए 12 नंबर बाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के बाजारों में भी लोगों का उत्साह…

Read More

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) आखिरी दिन है। आखिरी दिन कई बड़े एमओयू साइन होने के आसार हैं। सीएम भगवंत मान भी आज शिरकत करेंगे। इस दौरान देश-विदेश की कई नामी कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई पंजाब और भारत की कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पेश किए। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लेकर कई रक्षा उपकरण पेश किए गए हैं। उम्मीद है कि इससे पंजाब का फायदा होगा। अब जानिए दो दिन में क्या हुआ 13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ…

Read More

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन को निवेशकों और उद्योग जगत के नामी उद्यमियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पंजाब तेजी से निवेश और आर्थिक विकास के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  घोषणा की कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग और वाणिज्य को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली) और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगी। मोहाली में चल रहे प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन में विभिन्न सत्रों के दौरान उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रतिभागियों की सराहना की कि उन्होंने पंजाब को प्रभावित करने वाले प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़े प्रदर्शनी केंद्र नहीं हैं, जिसके कारण उद्योग को अपने उत्पादों को प्रदर्शित…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान राज्य का स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पूरी तरह परिवर्तित हुआ है, जिसमें जमीनी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल तक एक सुदृढ़ और व्यवस्थित इकोसिस्टम विकसित किया गया है। सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जो प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के दौरान राज्य के मुख्य मुद्दों का कोई हल न करने के लिए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोगों को एमएसपी, किसान कर्ज माफी और खास पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन लोगों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब के साथ लगातार पक्षपात कर रही है, राज्य के हकदार फंड रोक रही है, किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है और राज्य के बाहर जब्त की गई नशे की बड़ी खेपों पर कोई कार्रवाई नहीं कर…

Read More

पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विभिन्न डेरों से पधारे पूजनीय संत-महापुरुषों, आध्यात्मिक गुरुओं और प्रबुद्ध विद्वानों ने की, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने भी शिरकत कर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। बैठक में संत निर्मल दास जी (जोड़े वाले), संत गुरदीप गिरी जी (पठानकोट वाले), संत मनदीप दास जी…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मोगा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब की धरती पर कदम रखने से पहले अमित शाह को पंजाब के उन हजारों करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए जो केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अमित शाह जी, पंजाब की तरक्की के 8300 करोड़ रुपये जो अब बढ़कर 9000 करोड़ रुपये हो गए, केंद्र सरकार दबाकर बैठी हैं। इसमें आरडीएफ (ग्रामीण विकास…

Read More