भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) द्वारा 18 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसके दौरान पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य के विधानसभा क्षेत्रों, जिलों और राज्य स्तर पर 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान 100 शीर्ष उद्यमियों को प्रत्येक को 25,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्वयं सहायता समूहों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की दर 18 प्रतिशत से घटकर 2.16 प्रतिशत हो गई है। इस संबंध में बड़े स्तर पर समारोहों की घोषणा करते हुए और वर्ष 2022 के बाद दिए…
Author: Short Daily News
खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमित खनन प्रणाली को मज़बूत रूप से लागू करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पंजाब में क्रशर-ओनर माइनिंग साइटों (सी.आर.एम.एस.) की शुरुआत की। पठानकोट ज़िले में स्थित इन साइटों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इस पहल से बाज़ार में रेत और अन्य खनिजों की प्रचुर उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा राज्यभर में ग़ैर-कानूनी खनन पर अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकेगा। इस अवसर पर खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री, क्रशर मालिकों, भूमि मालिकों…
औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क, वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में 300 करोड़ की लागत से स्थापित कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के नए डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में “इन्वेस्ट पंजाब” पहल के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहे हैं। इन निवेशों से युवाओं…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरुवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल (बादल) पर तीखा हमला किया। धालीवाल ने पूर्व आईपीएस अधिकारी परमराज सिंह उमरांनंगल की सेवानिवृति के मौके पर वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक उपस्थिति पर सवाल उठाए। धालीवाल ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता खुलेआम उन अधिकारियों का जश्न मना रहे हैं और उन अधिकारियों के साथ खड़े हैं जिनकी देखरेख में पंजाब के हाल…
पंजाब के शैक्षिक इतिहास में सबसे बड़े तकनीकी सुधारों में से एक की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 400 करोड़ रुपये के व्यापक डिजिटलीकरण प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा एक अभूतपूर्व परिवर्तन की शुरुआत की गई है, जो सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के साथ-साथ पूरे राज्य में कक्षा शिक्षण को मूल रूप से नया स्वरूप प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस पहल को पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर करार…
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने भाजपा नेता Ashwani Sharma के उस बयान का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सिर्फ भाजपा ही पंजाब से नशे को खत्म कर सकती है और कानून-व्यवस्था सही कर सकती है। बलतेज पन्नू ने कहा कि ऐसे बयान पंजाब के लोगों की समझ और याददाश्त का अपमान हैं। भाजपा और अकाली गठबंधन का अतीत वीडियो संदेश में बलतेज पन्नू ने याद दिलाया कि: 1997 से 2002 तक भाजपा, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन में थी। 2007 से 2017 तक पंजाब में…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ इन्वेस्ट यूपी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री के जापान के टोक्यो पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं टोक्यो में आयोजित यूपी निवेश रोड शो और उच्चस्तरीय बैठकों में मुख्यमंत्री ने जापान के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का खुला आमंत्रण दिया। बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा, जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हर परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शी ढंग से आयोजित करा रही है। विपक्ष प्रदेश के युवाओं को भ्रमित करने के लिए कई प्रकार के भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। विपक्ष द्वारा नौकरी की भर्ती की विफलताओं का झूठा आरोप लगाने से मैं बहुत आहत हूं। मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं तो झूठ की कहानी बना विधायक और उनके नेता सदन को बाधित करने…
मशहूर पंजाबी गायक Parmish Verma को एक कथित नामी गैंग के सदस्य द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने गायक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। क्या है पूरा मामला? शिकायत के अनुसार, गायक के मैनेजर हरविंदर सिंह (निवासी रणधीर सिंह नगर) ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से परमिश वर्मा का पूरा बिज़नेस संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 फरवरी से उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को…
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दौरे की वीडियो भी साझा की। स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी,…
