लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग ने शनिवार को एक बड़ी और दमदार कार रैली का आयोजन किया। यह रैली पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में निकाली गई, जिसकी अगुवाई पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष और विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा तथा युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने की। इस कार रैली ने लुधियाना की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। 500 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ निकली यह रैली किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी। युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने पूरे जोश और जुनून के…
Author: Short Daily News
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया है कि लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का अरोड़ा को मिल रहा भरपूर प्यार और समर्थन इस बात का साफ संकेत है। बरसट ने कहा कि संजीव अरोड़ा, बतौर राज्यसभा सांसद, हमेशा लुधियाना के विकास को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने ऐसे कई काम करवाए हैं जो पिछले 35 सालों में नहीं हो…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान ने पंजाब की सियासत में बवाल मचा दिया है। रेखा गुप्ता ने एक जनसभा के दौरान श्री करतारपुर साहिब को गलती से ‘करतार सिंह’ कह दिया। इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे सिख धर्म व पंजाब का सीधा अपमान बताया है। आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “जब आपको सिख धर्म और पंजाब की संस्कृति के बारे में जानकारी ही नहीं है, तो आप यहां प्रचार करने क्यों आए हैं? बिना जानकारी के ऐसा…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक विवादित नारे “अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा” पर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रधान और सीनियर नेता अमन अरोड़ा ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और इसे रेखा गुप्ता की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया। अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले तो बीजेपी सिर्फ धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती थी, लेकिन अब उन्होंने जातियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस बयान को बेहद घटिया और निम्न स्तर की राजनीति करार दिया। मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा:…
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर करारा हमला बोला है। पन्नू ने कहा कि मजीठिया बुरी तरह बौखला चुके हैं क्योंकि इस उपचुनाव में अकाली दल का मुकाबला अब किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि NOTA (None of the Above) से हो गया है। बलतेज पन्नू ने कहा, “अकाली दल की हालत इतनी खराब है कि मजीठिया और सुखबीर बादल को डर सता रहा है कि कहीं नोटा अकाली दल से ज्यादा…
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति और MSME इंडस्ट्रीज के प्रधान बदीश जिंदल ने अपने कई साथियों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पार्टी को न सिर्फ चुनावी मैदान में ताकत मिली है, बल्कि उद्योग जगत में भी पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई है। बदीश जिंदल को आम आदमी पार्टी में शामिल करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने उन्हें पार्टी…
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तरुण चुघ के लैंड पूलिंग नीति पर दिए बयानों को “भ्रामक और भड़काऊ” बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का असली मकसद पंजाब में विकास को रोकना और जनता के बीच डर व भ्रम फैलाना है। दीपक बाली ने तरुण चुघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब की ज़मीन, किसानों और यहां की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को जानते ही नहीं हैं, इसलिए बिना जानकारी के बयान देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। बाली बोले, “अगर चुघ को पंजाब की जमीनी हकीकत नहीं पता तो…
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा समर्थन मिल गया है। कांग्रेस के पुराने और वरिष्ठ नेता बलजिंदर सिंह बंटी ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले से लुधियाना वेस्ट में ‘आप’ की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। बलजिंदर सिंह बंटी पेशे से इंजीनियर हैं और कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 72 से काउंसलर भी रह चुके हैं। साथ ही वह युवा कांग्रेस और पार्टी के अन्य कई पदों…
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही शहर के कई जाने-माने कारोबारियों ने भी ‘आप’ में शामिल होने का एलान कर दिया है। शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने इन सभी नेताओं और कारोबारियों का पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, डॉ. सनी आहलूवालिया, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, पार्टी नेता रमन…
लुधियाना में ‘लैंड पूलिंग योजना’ को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। AAP सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए भाजपा और अकाली दल के नेताओं पर भू-माफियाओं से मिलीभगत और किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। तरुणप्रीत सोंध ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के चलते देशभर में 750 से ज्यादा किसानों की जान चली गई, जिसमें पंजाब के भी कई किसान शामिल थे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी…
