कनाडा में चाकू घोंपकर मारी गई पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की मां ने कैमरे के सामने आकर बड़े खुलासे किए हैं। यहां आपको बता दें कि नैंसी ग्रेवाल (45) की मॉन्ट्रियल के पास के इलाके लसाले में उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। नैंसी ग्रेवाल का परिवार पहले हरियाणा में रहता था फिर वह लुधियाना में शिफ्ट हो गए। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। पुलिस के मुताबक, उसकी मंगलवार रात को हत्या की गई। आ रहे थे धमकी भरे कॉल नैंसी…
Author: Short Daily News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कार्यक्रम स्थल आएंगे और बैठक समापन के बाद सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। यह रहेगा…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 1:30 बजे अपने आवास पर कैबिनेट बैठक करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ से पहले इस नीति को जारी करने की तैयारी में है, ताकि राज्य में निवेश को बढ़ावा दिया जा सके और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बजट से पहले महिलाओं…
पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्सपो सिटी बसाएगी। यहां देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर बनेगा, जहां करीब 300 AI और टेक कंपनियां काम करेंगी। सरकार ने इस संबंध में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने इसके लिए 182.88 एकड़ जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब सोशल इंपेक्ट असेसमेंट (SIA) की शुरुआत होगी। यह अधिग्रहण प्रक्रिया राइट टू फेयर कंपेंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट, 2013 के तहत की जा रही है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। बता दें कि यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था। अपनी इस यात्रा के दौरान बलतेज पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता का इजहार किया और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बलतेज पन्नू के साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सदस्य भी मौजूद थे।…
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है और मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता का बोध कराने वाले सभी प्रमुख विरासत स्थल इसी प्रदेश में हैं. अयोध्या से प्रयागराज तक-सनातन की शक्ति सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जीवन में मर्यादा का एहसास कराती है. महादेव की नगरी काशी जीवन की शाश्वत चेतना और जीवंतता का…
तरनतारन जिले के गांव घरका में पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। इन दोनों आरोपियों को एक सरपंच मर्डर केस में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव घरका के मंड एरिया में, घरका से सुल्तानपुर जाने वाली सड़क के पास एक बंबी रूम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की। जब पुलिस ने आरोपियों को बाहर आने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग…
पंजाब में चुनावी साल में वोट बैंक पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए AAP सरकार 8 मार्च को पेश होने वाले बजट में महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह का ऐलान करेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। सरकार का तर्क है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। पैसे हर महीने दिए जाएं या तीन महीने के हिसाब से, इस पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सरकार की योजना के…
पंजाब में इमारतों से लेकर बसों के कलर को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम विरोधी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया। AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि बसों का यह कलर कंबीनेशन उनकी सरकार में ही शुरू हुआ था। पन्नू ने लुधियाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2016 में शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने ग्रामीण बसों का यही रंग करवाया था। यही नहीं शिअद…
पंजाब के वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में पंजाब राजस्व विकास में शानदार उपलब्धियों के लिए देश के शीर्ष तीन राज्यों में उभरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की वित्तीय कार्यप्रदर्शन संरचनात्मक सुधार, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाता है। यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब की वित्तीय सेहत में आए इस निर्णायक बदलाव को उजागर करने के लिए विस्तृत आंकड़े पेश किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते…
