पंजाब में विकास की नई गाथा लिखते हुए मान सरकार ने एक बार फिर जनता को भरोसा दिलाया है कि उसकी प्राथमिकता सबसे पहले आम इंसान की भलाई है। मलोट हल्के में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 15 ज़रूरतमंद परिवारों को ई-रिक्शा भेंट कर न सिर्फ़ रोज़गार का साधन दिया, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया। यह पहल उन गरीब और मज़दूर वर्गों के लिए नई उम्मीद की किरण है जो लंबे समय से आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे थे। डॉ. बलजीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि मान सरकार का…
Author: Short Daily News
पंजाब सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत अब हर पंजाबी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर (Health Insurance Cover) मिलेगा। इसका मतलब यह है कि किसी भी बड़े से बड़े इलाज या ऑपरेशन का खर्चा लोगों को अपनी जेब से नहीं देना पड़ेगा। सरकार पूरा खर्च उठाएगी। योजना की शुरुआत और उद्देश्य इस योजना का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया। शुरुआत फिलहाल दो जिलों — तरनतारन (Tarn Taran) और बरनाला (Barnala) — से की गई है।…
पंजाब में राज्यसभा की एक खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर 2025 को होंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह सीट AAP के पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना से विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी। अरोड़ा ने विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। कई कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट से AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन केजरीवाल ने साफ कहा है कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इस सीट…
पंजाब में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक हाई-लेवल मीटिंग की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई, जिसमें DG Punjab Police IPS सुखचैन सिंह गिल, सभी सीनियर पुलिस ऑफिसर्स, और राज्य के Range IGs, DIGs, CPs और SSPs शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देश: सुरक्षा व्यवस्था: रामलीला और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान जनता की…
पंजाब सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए, जिनमें सबसे अहम है One Time Settlement (OTS) स्कीम। यह स्कीम पुराने प्री-GST बकाया टैक्स को चुकाने का आखिरी मौका है। OTS स्कीम की मुख्य बातें: स्कीम 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2025 तक चलेगी। यह उन सभी टैक्सपेयर्स के लिए है जिनके 30 सितंबर 2025 तक असेसमेंट ऑर्डर जारी हुए हैं। सरकारी फूड एजेंसियों पर लागू नहीं। जिन टैक्सपेयर्स ने इस स्कीम का लाभ नहीं लिया, उनके खिलाफ 1 जनवरी 2026 के बाद रिकवरी (वसूली) की कार्रवाई शुरू होगी। कैबिनेट ने बताया कि:…
पंजाब ने सरकार की सेवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से देने में पूरे देश में सबसे आगे आने का कमाल किया है। जून 2024 से जून 2025 के बीच राज्य के 48.85 लाख नागरिकों को सरकारी सेवाओं का सीधा फायदा मिला। रिपोर्ट के अनुसार, 99.88% सेवाएं समय पर दी गईं, जबकि सिर्फ 0.12% सेवाएं विलंबित रहीं। इससे साफ पता चलता है कि अब सरकारी सिस्टम जनता के लिए तेज़ और भरोसेमंद बन चुका है। पहले जहां लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ता था, बार-बार दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था,…
पंजाब सरकार अब तकनीक को जनता की भलाई का सबसे बड़ा हथियार बना चुकी है। पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं, बल्कि तकनीक से भी बदलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और आँखों की खामियों की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरण लॉन्च कर दिए गए हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ म्युनिसिपल भवन से किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मानव शरीर प्रकृति…
पंजाब सरकार के मिशन चढ़दी कला ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। इस मुहीम के तहत देश और विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बड़ी संख्या में मदद कर रहे है। सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली ने आम जनता से लेकर उद्योगपतियों, फिल्म कलाकारों और प्रवासी पंजाबी समुदाय तक को भरोसा दिलाया है कि उनका हर योगदान सीधे जनता के काम आ रहा है। प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. विक्रमजीत साहनी ने इस मुहीम में सबसे विशिष्ट योगदान दिया है। उन्होंने न केवल 1 करोड़ की राहत राशि दान की बल्कि 1000 से…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद सीएम मान करेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बैठक विधानसभा सत्र से पहले बेहद महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। बैठक में क्या हो सकता है एजेंडा हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। खासकर राज्य में हाल ही में आई बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए…
पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ और वायरल अटैक ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खासतौर पर धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खेतों में पानी खड़ा हो गया, जिससे पौधे खराब हो गए और कई इलाकों में वायरस ने फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों की मेहनत और उनकी पूरी सीजन की कमाई एक झटके में खत्म हो गई। ऐसे मुश्किल समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी को भी नुकसान की भरपाई के बिना नहीं छोड़ेगी। इसके…
