Search

BREAKING
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

अमृतसर में AAP विधायक धालीवाल ने दिखाई इंसानियत:सड़क हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, इलाज दौरान एक युवक की मौत

February 18, 2026By Short Daily News

अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर आज सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान क्षेत्र के AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे ही हादसा देखा, तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाए घायल युवकों को अपनी जीप में बैठाकर फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल पर आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल
घटना स्थल पर आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

एक युवक की मौत, दूसरा स्थिर

उनकी तत्परता के चलते घायलों को समय पर इलाज मिल सका। विधायक ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज सुबह रास्ते में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी थे। उन्होंने तुरंत मदद करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

दुखद बात यह रही कि एक नौजवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

विधायक ने युवक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “वाहेगुरु परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।