Search

BREAKING
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Bali अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur

Punjab: होला मोहल्ला के मद्देनजर स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़ें…

March 2, 2026By Short Daily News

श्री आनंदपुर साहिब व कीरतपुर साहिब ब्लॉक के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला को ध्यान में रखते हुए, जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों (सरकारी और प्राइवेट) में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रैस को मिली जानकारी के अनुसार, 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे होला मोहल्ला के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु धार्मिक भावनाओं के साथ श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने पहुंचते हैं। जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर ने आदेश दिया है कि श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 2 से 4 मार्च तक 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। यह आदेश उन स्कूलों पर लागू नहीं होगा जिनमें 2 मार्च से 4 मार्च तक बोर्ड की परीक्षाएं हैं।