Search

BREAKING
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

Punjab में हेल्थ बीमा योजना की रजिस्ट्रेशन हुआ आसान:स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी वर्करों की लेंगे सेवाएं, हाई लेवल मीटिंग में फैसला

February 25, 2026By Short Daily News
पंजाब में 10 लाख सेहत बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन को अब और आसान बनाया गया। इस काम में सेहत कर्मियों और आंगनवाड़ी वर्करों की सेवाएं भी ली जाएंगी। ये फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर जाकर योग्य परिवारों की पहचान करेंगे और उन्हें नजदीकी नामांकन केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे, ताकि कोई भी कमजोर वर्ग का व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। CSC में जाकर हो पाएगा रजिस्ट्रेशन वहीं, रजिस्ट्रेशन केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी से होगा। इसके लिए राज्य भर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) में जाकर तुरंत मौके पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे महंगे इलाज के कारण कोई भी परिवार गरीबी की चपेट में नहीं आएगा। 100 % रजिस्ट्रेशन का रखा टारगेट डॉ. बलबीर सिंह ने गांव स्तर के उद्यमियों (VLEs) को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन की घोषणा की, जिसमें रजिस्ट्रेशन मुहिम में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को पंजाब सरकार में प्राथमिकता से नौकरी के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा, “ये उद्यमी डिजिटल प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से योजना को हर घर तक पहुंचाने में तेजी आएगी और CSC को सेहत कवरेज के समर्पित केंद्र में बदला जा सकेगा।” 100% कवरेज का लक्ष्य योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर बड़ी लामबंदी मुहिम शुरू की गई है।