Search

BREAKING
फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद पंजाबी NRI’s को बड़ी राहत, सरकार ने बदले नियम, हटाई ये शर्त Punjab में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने जताई चिंता, उठाई स्कूलों का समय बदलने की मांग Punjab News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए hospital से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

Punjab में दो दिन में तेज हवाएं चलेंगी:पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा, धुंध का कोई अलर्ट नहीं है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा

February 8, 2026By Short Daily News
पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह की बारिश या धुंध का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलेंगी। धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है। इस समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बह रही हैं, यानी पहाड़ों से मैदानों की तरफ चल रही हैं। ये हवाएं पूर्वी पंजाब के 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में चल रही हैं। अगले दो दिन भी इस तरह की हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, तापमान बढ़ गया है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से लेकर 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री से 11.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इस तरह के मौसम की स्थिति उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के इलाके में बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास पहुंच गया है। यह समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके अलावा, 8 फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचा। इससे पहाड़ों पर मौसम की कुछ एक्टिविटी हो सकती है। लेकिन पंजाब में कोई असर नहीं डालेगा।
लुधियाना में मौसम साफ है, सुबह के समय गुलरते वाहन।
लुधियाना में मौसम साफ है, सुबह के समय गुलरते वाहन। सात दिन मौसम ड्राई रहेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही, अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।