Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»पंजाब»MP कंग ने श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्र से सहायता की मांग की
    पंजाब

    MP कंग ने श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्र से सहायता की मांग की

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsJanuary 30, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाया । उन्होंने पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में स्थित श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की।

    श्री चरण छोह गंगा सचखंड रविदासिया समुदाय के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह स्थान गुरु रविदास जी के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। हर साल पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते हैं, खासकर बड़े धार्मिक त्योहारों के दौरान यहां भारी इक्ट्ठ होता है।

    सांसद ने इस बात पर ज़ोर दिया कि राष्ट्रीय महत्व और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद, इस स्थान को मौजूदा तीर्थयात्रा और विरासत विकास योजनओं के तहत कोई विशेष प्लानिंग या पर्याप्त केंद्रीय आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस कमी से न सिर्फ़ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि इससे स्थानीय रोज़गार और क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी रुकावट पैदा होती है।

    सरकार से समय पर कार्रवाई करने की अपील करते हुए, कंग ने मांग की कि पंजाब सरकार के सहयोग के साथ इस स्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विरासत के संरक्षण के लिए केंद्रीय स्कीमें जैसे, प्रसाद या स्वदेश दर्शन के लिए सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह लोगों के हित में बहुत ज़रूरी है।

    कंग ने ज़ोर देकर कहा कि गुरु रविदास जी की आध्यात्मिक विरासत पूरे राष्ट्र की है। यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है ऐसी पवित्र स्थानों को सम्मान, सुरक्षा और सभी सुविधाओं के साथ विकसित करें। नियम 377 के तहत उठाया गया यह मुद्दा धार्मिक विरासत को बचाने, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करने और क्षेत्रीय विकास को सुनिश्चित करने के पक्के इरादे को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    अब राजस्थान से पानी की पेमेंट वसूलेगा पंजाब:CM बोले- 1960 के बाद नहीं दिए 1.44 लाख करोड़

    March 18, 2026

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.