Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर में कॉन्स्टेबल बहन-मां का मर्डर:भाई ने पहले हत्या की, फिर शवों को कार में फेंक कार जलाई; पेड़ से टकराकर accident दिखाया

January 25, 2026By Short Daily News

पंजाब के संगरूर में एक कॉन्स्टेबल ने अपनी कॉन्स्टेबल बहन और मां की हत्या कर दोनों का एक्सीडेंट दिखा दिया। भाई ने पहले दोनों की हत्या की और फिर दोनों के शवों को कार में फेंका और एक्सीडेंट दिखा दिया। पुलिस को दोनों के कार में जले कंकाल मिले था।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया और कई खुलासे किए।

पुलिस ने खुलासा किया है भाई-बहन के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह मर्डर किया गया।

इसी कार में बहन और मां के शव को रखकर जला दिया गया था।
इसी कार में बहन और मां के शव को रखकर जला दिया गया था।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

पहले एक्सीडेंट की जांच करती रही पुलिस

दरअसल, शुरुआत में 17 जनवरी को पुलिस को जानकारी मिली की कॉन्स्टेबल सरबजीत कौर (35) (जो पंजाब पुलिस में CID यूनिट दिडबा में ड्यूटी पर थी) जो अपनी कार नंबर PB-13BS-1294 से मां इंदरजीत कौर (55) के साथ सुबह घर से भाई के घर जाने के लिए निकली थी, तभी उनके एक्सीडेंट की बात सामने आई।

दिबड़ा नहर की सड़क पर एक्सीडेंट की खबर

पुलिस ने बताया कि संगरूर के दिबड़ा नहर के साथ की सड़क पर सूदल घराट से लेकर साहर के बीच पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार में मां-बेटी के जले कंकाल मिले। एक्सीडेंट पेड़ से कार के टकराने से होने की बात कही गई।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए।
मंत्री हरपाल सिंह चीमा मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए।

मंत्री को मर्डर की शिकायत

एक्सीडेंट की खबर के बीच मंत्री हरपाल चीमा भी वहां पहुंचे। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह मर्डर है, एक्सीडेंट नहीं। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। फिर 23 को मर्डर की धारा जोड़कर भाई का पड़क लिया गया।

हत्या कर शवों को कार में रखा, फिर आग लगाई

वित्त मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान 23 जनवरी को पता चला कि कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह निवासी मौरां ने ही दोनों की हत्या की है। कॉन्स्टेबल थाना सदर में तैनात है। इसके बाद पुलिस ने इसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16/17 जनवरी की मध्य रात्रि को अपनी बहन सरबजीत कौर व माता इंद्रजीत कौर की हत्या कर शवों को कार में रखा, फिर एक्सीडेंट दिखाने के लिए कार को पेड़ से टकराया, शवों और कार पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, इसके बाद मौके से भाग गए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले में BNS की धारा 281,106 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का रिमांड मिलने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।