Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत अमृतसर देहाती में बड़ी कार्रवाई:140 आरोपी गिरफ्तार

January 21, 2026By Short Daily News

पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार के तहत अमृतसर देहात क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश के तहत राज्यभर में 72 घंटे का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत करीब 12 हजार पुलिस मुलाजिमों को मैदान में उतारा गया है, जिनमें लगभग 2 हजार पुलिसकर्मी गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और उनसे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

गैंगस्टरों के हर नेटवर्क पर पुलिस की कड़ी नजर

उन्होंने कहा कि अमृतसर देहात क्षेत्र में इस ऑपरेशन को पूरी सख्ती और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। गैंगस्टरों के हर नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है, चाहे वह लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले हों, पनाह देने वाले हों या फिर अन्य किसी भी तरह से अपराधियों की मदद करने वाले लोग हों।

अमृतसर देहात पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपी।
अमृतसर देहात पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपी।

अलग-अलग गिरोह से जुड़े 140 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि बीते दिन अमृतसर देहात क्षेत्र में अलग-अलग गैंगस्टर गिरोह से जुड़े करीब 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो गैंगस्टरों को रहने की जगह, पैसे, मोबाइल सिम, वाहन या अन्य सुविधाएं मुहैया कराते थे। इसके अलावा, बुधवार को भी लगभग 50 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनका किसी न किसी रूप में गैंगस्टर गतिविधियों से संबंध पाया गया है।

एसएसपी सुहेल मीर ने स्पष्ट किया कि गैंगस्टर नेटवर्क कई स्तरों पर काम करते हैं, जिनमें मास्टरमाइंड, लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले और शूटर शामिल होते हैं। पंजाब पुलिस इन सभी मॉड्यूल्स को पूरी तरह तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ‘ऑपरेशन प्रहार’ आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।