Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

विधायक कुलवंत सिंह की गैंगस्टरों को चेतावनी-Punjab छोड़ दो या फिर जेल जाने और पुलिस की गोली खाने को तैयार रहो:कुलवंत

January 20, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य को अपराध और नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार अपने वादों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 325 दिन पहले नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 32 हजार से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और हजारों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

नशा छोड़ने वाले युवाओं को मिला सरकार का सहारा

  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धू ने कहा कि सरकार ने केवल तस्करों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को भी पूरा सहयोग दिया। इसके तहत राज्य के विभिन्न शहरों में 100-100 बेड वाले विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए, ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से निकालकर मुख्यधारा में लाया जा सके।

गैंगस्टर कल्चर के खिलाफ ‘गैंगस्टरों पे वार’

  विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि इसी तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी सरकार ने गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के लिए ‘गैंगस्टरों पे वार’ मुहिम शुरू की है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने पंजाब में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया और उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी दिया।

गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आते ही गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा है। आज स्थिति यह है कि पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सिद्धू ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गैंगस्टरों को दो टूक चेतावनी

  गैंगस्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों के पास केवल दो ही रास्ते बचे हैं— या तो वे पंजाब छोड़ दें, या फिर जेल जाने और पुलिस की सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज में पंजाब की शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।