Search

BREAKING
आप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह… Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

भारत-पाक सीमा पर बढ़ेगा कांटेदार तार का दायरा:मंत्री धालीवाल बोले- फेंसिंग 200 मीटर आगे होगी, हजारों एकड़ जमीन किसानों को मिलेगी

January 18, 2026By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को प्रमुखता से उठाया। सीमा पर लगी कांटेदार तार (फेंसिंग) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर आगे खिसकाने की मांग को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कांटेदार तार के कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि फेंसिंग के आगे चली गई थी। इससे सीमावर्ती किसानों को खेती करने में भारी परेशानी होती थी।

किसानों को सीमित समय में खेती की अनुमति, सख्त सुरक्षा जांच, फसलों की ऊंचाई पर पाबंदी और महिलाओं की जांच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ये मुद्दे किसानों के लिए एक बड़ी पीड़ा का कारण बने हुए थे।

15 दिनों के भीतर काम शुरू होने की संभावना

धालीवाल ने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष स्पष्ट मांग रखी थी कि या तो फेंसिंग के आगे की जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए, या फिर कांटेदार तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर आगे किया जाए। गृह मंत्रालय ने इस मांग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और उम्मीद है कि आगामी 15 दिनों के भीतर इस पर काम शुरू हो जाएगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद पंजाब की लगभग 532 किलोमीटर लंबी सीमा पर स्थित हजारों एकड़ कृषि भूमि एक बार फिर किसानों के उपयोग में आ सकेगी। इसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

सीमावर्ती किसान करेंगे सीएम मान का सम्मान : धालीवाल

कुलदीप धालीवाल ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का अजनाला दौरे के दौरान सीमावर्ती किसानों द्वारा विशेष सम्मान किया जाएगा।

इस दौरान, कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं और दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब से कांग्रेस का राजनीतिक सफाया हो जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि अब जनता केवल बयान नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार पर भरोसा कर रही है।