Search

BREAKING
पंजाब में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से मिली राहत पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं जातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शन पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नू भाजपा सरकार के ‘अमृत काल’ के बड़े-बड़े दावे हुए फेल, भारत दुनिया के टॉप 15 निवेश स्थानों की लिस्ट से हुआ बाहर: हरपाल सिंह चीमा

केंद्र सरकार जारी करेगी RDF की पहली किश्त:गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया आश्वासन

January 17, 2026By Short Daily News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आश्वासन दिलाया है कि वह RDF के पैसे की पहली किश्त जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से उनके सामने यह मुद्दा उठाया गया था कि हमारा 85 सौ करोड़ रुपए RDF रुका हुआ है। जिसे रिलीज किया जाए ताकि पंजाब में सड़कों और मंडियों पर यह पैसा खर्च किया जा सके। जिस पर गृह मंत्री ने कहा है कि वह इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाएंगे और जल्द ही कुछ पैसे की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। FCI का जरनल मैनेजर पंजाब का लगाने की अपील चंडीगढ़ में 60 पंजाब के अफसर 40 अफसर हरियाणा के अफसर लगाए जाते हैं, इसे मेंटेन किया जाना चाहिए। कई बार यूटी के अधिकारी लगाए जा रहे हैं। इसे भी रोका जाना चाहिए। जबसे पंजाब बना है, तब के FCI का जीएम पंजाब का लगता रहा है, इस बार GM यूटी केडर का लगा दिया है। इसका भी विरोध जाहिर किया गया है। इसके लिए वह पैनल देंगे और उनकी तरफ से इस पर विचार करने का आश्वासन दिलाया है। सीड एक्ट पर भी जताया विरोध भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी तरफ से गृह मंत्री से निवेदन किया है कि सीड एक्ट को सांसद में ना लाया जाए, इससे पंजाब का नुकसान होगा, हमने इस पर विरोध जाहिर किया है, क्योंकि पंजाब में कृषि करके किसान कुछ फसल बीज के तौर पर रख लेते हैं। अगर कंपनी कहेगी कि बीज हमारे पास से लेना है तो यह सही नहीं है। इस लिए हमने विरोध किया है। गृह मंत्री के समक्ष उठा SYL का मुद्दा SYL की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है, हमने उन्हें यह बताया है कि हमारे पास देने के लिए पानी नहीं है। मैने उन्हें कहा है कि इस मुद्दे को बैठकर बंद कर लेना चाहिए या यह मुद्दा भी बंद कर देने की अपील की है। इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार और अंदर करने का भी उठाया मुद्दा मु़ख्यमंत्री ने बताया कि उनकी तरफ से यह भी मुद्दा उठाया गया है कि इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार को और अंदर की जानी चाहिए, इससे हमारे जमींदारों को खेती करने में आसानी होगी और तस्करी भी कम होगी। वह इसे मान गए हैं और वह कंटीली तार अंदर करने जा रहे हैं।