Search

BREAKING
आप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह… Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

जालंधर में आतिशी के VIDEO पर बवाल:AAP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक का आवास घेरा

January 10, 2026By Short Daily News

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में इकबाल सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जिसमें कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इस मामले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के जालंधर स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पूरी घटना वीडियो में मौजूद है। अगर वीडियो से कोई छेड़छाड़ हुई है तो वह भाजपा ने की है और यदि वीडियो में कोई आपत्तिजनक बयान है तो वह आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिया गया है।

कांग्रेस विधायक और पुलिस की नोकझोंक।
कांग्रेस विधायक और पुलिस की नोकझोंक।

पंजाब का हालात बेहद खराब

परगट सिंह ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हालात बेहद खराब हैं, लेकिन आज तक किसी भी बड़े मामले में फोरेंसिक जांच नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर द्वारा जालंधर के पुलिस कमिश्नर को बुलाया जाना भी कई सवाल खड़े करता है।

सीएम मान और डीजीपी से किए सवाल

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी से सवाल करते हुए कहा कि बेअदबी के 4 बड़े मामलों में आज तक एक भी फाइल आगे नहीं बढ़ी। देशभर में सिखों और किसानों के खिलाफ लगातार प्रोपेगैंडा चलाया गया, लेकिन इस संबंध में दी गई उनकी शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस विधायक के आवास के बाहर आप कार्यकर्ता।
कांग्रेस विधायक के आवास के बाहर आप कार्यकर्ता।

सरकार मीडिया को डरा कर चुप कराना चाहती

परगट सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि एक एसएसपी की कथित ऑडियो सामने आने के बाद उसे छुट्टी पर भेज दिया गया, लेकिन उसकी भी फोरेंसिक जांच नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया को डराकर चुप करवाने की कोशिश कर रही है।

आप से खुली बहस करने को तैयार

उन्होंने आम आदमी पार्टी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि “घर पर आकर खुली डिबेट करें, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेता पंजाब आकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यहीं रहना है और इसका जवाब भी यहीं देना पड़ेगा।

मीडिया से बात करते कांग्रेस विधायक परगट सिंह।
मीडिया से बात करते कांग्रेस विधायक परगट सिंह।

आप विधायकों में दम नहीं

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो जहां रोजाना कोई आपराधिक घटना न हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों में कोई दम नहीं है और मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह विफल हो चुके हैं। इसके अलावा सबसे अंत में उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ चाहे 10 पर्चे दर्ज कर दो, मैं नहीं डरता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही है।