Search

BREAKING
• Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल • ‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित • पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल • राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू • अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय • विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान • मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर • अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू

CM Mann और केजरीवाल मोहाली पहुंचे:विकास भवन में ट्रेडर्स कमीशन के साथ बैठक में बोले- केंद्र में हमारी सरकार बनी तो GST में राहत

January 8, 2026By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज (आठ जनवरी) को मोहाली पहुंचे। उन्होंने फेज-आठ स्थित विकास भवन में स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों को लेकर सरकार की नीतियां स्पष्ट की है। इससे पहले लुधियाना में उन्होंने पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों से मुलाकात की थी।

पंजाब सरकार की तरफ से पहली बार राज्य में पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन का गठन किया। सरकार को फोकस अब पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 है। इसको लेकर आज कमीशन के सदस्यों के साथ मीटिंग की है।

बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह खुश है कि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए नई शुरूआत हुई है। हमारी सरकार को चार साल हो गए हैं। हाल में बैठे हुए लोग हमारी पार्टी के मेंबर नहीं है। जबकि यह विभिन्न वर्गाें के लोग इंडिपेडेंट लोग है। लेकिन सरकार की नीतियां सभी के लिए अच्छी हैं।

चार साल बाद भी हमारी सरकार की तारीफ

चार साल सरकार चलाने के बाद कहते है की बड़ी एंटी इन्कबेंसी आ जाती है। किसी वजह से लोग नाराज हो जाते थे। पहले अकाली दल और कांग्रेस की सरकार थी। उन लोगों के पास इतनी हिम्मत नहीं होती थी कि लोगों की तरफ माइक घुमा दे । उन्हें इतनी गालियां पड़ती थी कि माइक नहीं मिला है। लेकिन लोग तारीफ कर रहे है।

इसका मतलब सरकार अच्छी चल रही है। आपके सहयोग से यह चल रही है। हम बहुत छोटे लोग है। अब एक साहब ने कहा कि अभी तक हमारे देश में व्यापारियों को लेकर गलत धारणा है। सब चोर समझते हैं। सब नोचने में लगे हैं।

जीएसटी तो हम बदल नहीं सकते, अगर मेरी सरकार बनी तो राहत देंगे

व्यापरियों सी जीएसटी को लेकर दिक्कत में उन्होंने कहा कि जीएसटी को तो हम बदल नहीं सकते है। लेकिन भगवान करे, हमारी सरकार बने फिर इस चीज को राहत दे। मैं एक व्यापारी परिवार से आता हूं। मेरे पिता जी नौकरी करते थे। बाकी सारे परिवार के बिजनेस में थे। इसलिए हम व्यापारियों की दिक्कत समझते हैं।

पहली बार छोटे दुकानदारों की तरफ ध्यान आया

हमारा गांव हरियाणा में भिवानी के पास है। गर्मियों की छुटि्टयाें में हम गांव जाते थे। तो मैं ही दुकान संभालता था। तो मैं उस सिस्टम को समझता है। छोटे दुकानदारों को किसी का दुकान नहीं किया। पहली बार छोटे दुकानदारों की तरफ ध्यान गया। कोशिश यही है छोटे दुकानदारों को सुविधाएं देना। वह दफ्तरों के चक्कर काटकर हार गया है।