Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला: विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

January 4, 2026By Short Daily News

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान SIT ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर अहम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया है।

SIT के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज एफआईआर में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 14 व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कंवलजीत सिंह की 3 जनवरी को गिरफ्तारी

प्रवक्ता ने बताया कि कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को 3 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह सहायक के रूप में कार्यरत था और पावन स्वरूपों की देखरेख, मर्यादा पालन तथा अनधिकृत छपाई के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियों और कमियों में उसकी सीधी भूमिका सामने आई है।

14 स्थानों पर छापेमारी, कई उपकरण जब्त

SIT द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में चलाए गए तलाशी अभियान के तहत चंडीगढ़ में 2 स्थानों, अमृतसर शहर में 8 स्थानों तथा गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन और अमृतसर देहाती में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ संदिग्ध और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

राजनीतिक और प्रभावशाली कड़ियों की जांच

प्रवक्ता ने बताया कि जब्त किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। वहीं, वित्तीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की जा रही है, क्योंकि भुगतान करने वाली कंपनियों की कड़ियां राजनीतिज्ञों समेत कई प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी होने के संकेत मिले हैं।

आगे और गिरफ्तारियों की संभावना

SIT इस अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामले की योजनाबद्ध तरीके से गहराई से जांच कर रही है। पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में और स्थानों पर छापेमारी तथा अतिरिक्त गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच लगातार जारी है।