Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का BJP पर अटैक:बोले- वे भगवान राम को भी नहीं बख्शते, एमपी के मंत्री पर भी कसा तंज

January 4, 2026By Short Daily News
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह नशा मुक्ति की दूसरी मुहिम को शुरू करने से पहल आज रविवार को मोहाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। वहीं, उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा उनकी खबर देखी होगी। उनकी भाषा व व्यवहार देखिए। अगर बीजेपी सरकारें आएगी तो यही होगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मिडिल क्लास परिवार नीचे जा रहे हैं। 10 या 50 हजार लोग ऊपर जा रहे हैं। हमारी सरकारी लोगों की जेब को बचा रही है। बिजली, दवाई के चार पैसे बच रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं होना। अगर अंबानी या अडानी के पास पैसा जाएगा, तो वह या तो बैंकों में पड़ा रहेगा या विदेश ले जाया जाएगा। पहले भी कई लोग पैसा लेकर देश से भाग चुके हैं। यह सरकार ऐसे लोगों की जेब में पैसा डालती है। जो पैसे को विदेश भेजते हैं। उन्होंने कहा कि, सेमीकंडक्टर क्लस्टर बनाने की बात की जाती है। इसमें टाटा को 44 हजार करोड़ रुपए का ठेका दिया गया और 758 करोड़ रुपए का फंड ले लिया गया। इस तरह से फंड जुटाए जाते हैं। ऐसे हालात में चुनाव लड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने भाषण में करीब पांच पाॅइंट उठाएं – 1. हम भविष्य, यह धर्म की राजनीति करते हैं: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने ने कहा कि मौजूदा सरकार आने वाली पीढ़ी और नौजवानों के भविष्य के बारे में सोच रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे राजनेता भी हैं जो धर्म और जाति की राजनीति करते हैं। चाहे क्रिसमस हो, वहां जाकर गुंडागर्दी की जाती है। आप देखिए, वे भगवान राम को भी नहीं बख्शते। 2. बीजेपी ने लोगों से अधिकार छीना: मनरेगा की जगह एक नया कानून लेकर आए हैं। यह भी आपको पता होना चाहिए कि यह कितना धोखे वाला काम है। पहले गांवों से बजट तय होता था। गांव जो मांग करते थे, केंद्र सरकार को देना पड़ता था। बजट कम रखा जाता था, लेकिन कोरोना के समय इसकी उपयोगिता 150 से 200 प्रतिशत तक रही। यह लोगों का अधिकार था। अब यह अधिकार छीना जा रहा है। 3. हमने कहा दिहाड़ी बढ़ा दो, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार द्वारा अब तय किया जाएगा कि किस राज्य, जिले या तहसील में काम होगा। गांवों से अधिकार छीने जाएंगे। गांवों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा जाएगा। हमने कहा था कि काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए जाएं। कौन-सा काम करवाना है, यह गांव के लोग तय करें। महंगाई के हिसाब से दिहाड़ी बढ़ा दी जाए। लेकिन ये लोग ऐसा नहीं करेंगे। 4. डबल इंजन सरकार हाल देखो: डबल इंजन वाली सरकार का हाल देख लीजिए। मध्य प्रदेश की खबरें देखी हैं। वहां के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भाषा और व्यवहार देखिए। अगर बीजेपी की सरकार आएगी तो यही होगा। इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है, लेकिन गंदा पानी, यही उसकी सच्चाई है। 5. मायनोरिटी को जैसे ट्रीट करेंगे, वैसा हमारे साथ होगा: मंत्री ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ भारतीय विदेश में रहते है। वह वहां पैसा कम कर भेजते हैं, लेकिन अब वहां भी सख्ती हो रही है। न्यूजीलैंड की खबरें आपने देखी होगी । जैसे हम यहां पर मायनोरिटी को ट्रीट करेंगे। वैसा ही वह भी हमारे साथ करेंगे। सभी थानों के एसएचओ को नई गाड़ियां पंजाब पुलिस की कोशिश यही है कि अब नशा तस्करी या कोई अन्य कॉल पुलिस के कंट्रोल रूम पर आए तो तुरंत पुलिस मदद के लिए पहुंच सके। इसके लिए भी तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्दी ही 8100 नए वाहन पीसीआर को दिए जाएंगे। जबकि 454 पुलिस थानों के एसएचओ को पुलिस ने नई गाड़ियां मुहैया करवा दी हैं। अब डीएसपी को भी नई गाड़ियां दी जाएंगी।