Search

BREAKING
1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शन पंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्ट मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता ASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहा भगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमा पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल ABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल पंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू CM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

पंजाब के ओल्ड ऐज होम में डे केयर सुविधा:कैबिनेट मंत्री बोलीं- 16 से बुजुर्गों के लिए स्पेशल कैंप, जरूरी चीजें मुहैया कराएंगे

January 1, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार ने नए साल में बुजुर्गों को सेहत और सुविधाएं मुहैया कराने से लेकर उनकी सारी दिक्कतों को दूर करने की दिशा में काम करेगी। इसके फर्स्ट फेज में 16 जनवरी से पूरे पंजाब में बुजुर्गों के लिए सेहत की जांच के लिए कैंप लगेंगे। कैंप में बुजुुर्गों को ऐनक, हेयरिंग एड, वॉकिंग स्टिक समेत सारी चीजें मुहैया करवाई जाएंगी।

वहीं, अब ओल्ड ऐज होम में डे-केयर सुविधा भी दी जाएगी। ऐसे में जो परिवार अपने बुजुर्गों को ओल्ड ऐज होम में नहीं रखना चाहते हैं, वे उन्हें दिन में वहां पर भेज पाएंगे। इन केयर सेंटर में लाइब्रेरी से लेकर अन्य सारी सुविधाएं लोगों को मिलेगी। पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारी योजना तैयार कर ली गई है।

सरकार सरकार 7.85 करोड़ खर्च करेगी

बलजीत कौर ने कहा कि हमारी सरकार ने साल 2023 में “हमारे बुजुर्ग, हमारा मान” मुहिम शुरू की है। इसके तहत बुजुर्गों की सेहत को लेकर कैंप लगाए गए। इस दौरान 20 हजार बुजुर्गों की जांच की गई। वहीं, अब 16 जनवरी से मोहाली से सेहत कैंप शुरू होंगे। वहीं, बुजुर्गों की जरूरतों के लिए असेसमेंट सर्वे शुरू हो गया है,

ताकि पता चल सके, बुजुर्गों को क्या जरूरत है। कैंपों में बुजुर्गों के ऑपरेशन भी करवाए जाएंगे। इस दौरान प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा। इस संबंध में सरकार 7.85 करोड़ खर्च करेगी। बुजुर्गों की याददाश्त और पर्सनैलिटी पर भी जांच होगी। इस दौरान उनके पेंशन, सीनियर सिटिजन कार्ड, हेल्पलाइन 14567 के बारे में कैंपों में अवेयर कराया जाएगा।

सरकार के कैंपों में भाग लेते हुए बुजुर्ग।
सरकार के कैंपों में भाग लेते हुए बुजुर्ग।

1789 केसों में बुजुर्ग को दिलाया हक

मंत्री ने बताया कि बुजुर्गों की संपत्ति से जुड़े 1789 केसों का निपटारा किया गया। राज्य में वृद्ध आश्रम, जो एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे हैं, उन्हें छह करोड़ 82 लाख रुपए रिलीज किए जाने हैं। 10 तारीख को मानसा में नया ओल्ड ऐज होम तैयार किया गया, उसे शुरू करेंगे। पहले यह केंद्र तपा में ही स्थापित किया गया था। वहीं, अब सरकार स्किल डेवलपमेंट कोर्स में बुजुर्गों की सांभ-संभाल कोर्स शुरू करेगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।