Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

मोहाली के Zirakpur में चल रहा था मिलावट का धंधा, नकली पनीर और देसी घी की सप्लाई का भंडाफोड़

December 30, 2025By Short Daily News
पंजाब की जीरकपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भबात क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों के एक बड़े कारोबार का खुलासा किया है। सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित एक होल सेलर की दुकान से नकली पनीर और देसी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित दुकान पर छापा मारा और हेल्थ विभाग को भी मौके पर बुलाया। भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हेल्थ विभाग की टीम के पहुंचते ही दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, दुकान से करीब 4 क्विंटल पनीर, 4 क्विंटल देसी घी और लगभग 6 क्विंटल दूध मिला है। प्राथमिक जांच में इन सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका जताई जा रही है, जो आम जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।
दुकान के बाहर लगा चेतावनी बोर्ड।
दुकान के बाहर लगा चेतावनी बोर्ड। टीम ने स्टॉक की गहनता से जांच की मौके पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया, जिन्होंने पूरे स्टॉक की गहनता से जांच की। हेल्थ विभाग की टीम ने पनीर, घी और दूध के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया। सभी सैंपल्स को आगे की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खाद्य पदार्थों में किस प्रकार की मिलावट की गई थी। दुकान संचालक से भी पूछताछ रेड के दौरान दुकान संचालक से भी पूछताछ की गई। हालांकि, जांच प्रक्रिया जारी होने के कारण फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस और हेल्थ विभाग की संयुक्त टीम पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई-एएसपी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जीरकपुर एएसपी गजल प्रीत कौर ने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।