Search

BREAKING
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Bali अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur

कुलदीप सिंह धालीवाल ने 3 ऐतिहासिक शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद

December 21, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तीन ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों अमृतसर (वाल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवंत मान ने सिख कौम से किया अपना वादा पूरा करके दिखाया है।

 

कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी दलों, खासकर अकाली दल पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कई मुख्यमंत्री आए जो खुद को पंथक कहलाते थे और पंथ की राजनीति करते थे। उन्होंने कहा कि वो नेता अपने लिए तो ‘फख्र-ए-कौम’ जैसे अवार्ड ढूंढते रहे, लेकिन गुरुओं की चरण छुई इन पवित्र धरतियों को कभी भी अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा नहीं दे सके। धालीवाल ने याद दिलाया कि विरोधी पार्टियों के हर चुनावी घोषणापत्र में यह वादा होता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इसे भूल जाते थे।

 

धालीवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर हुए पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जो वादा किया था, आज उसका नोटिफिकेशन जारी करके उसे अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों शहर सिख धर्म के तख्त साहिबान से संबंधित हैं और पंजाब की धरती पर स्थित हैं, इसलिए इनका सम्मान बहाल करना हर पंजाबी का सपना था।

 

अपने बयान के अंत में कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश-विदेश में बसी समूची सिख संगत और पंजाबियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने सच्ची नीयत से काम करते हुए अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को वो मान-सम्मान दिया है जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से दुनियाभर के सिखों में खुशी की लहर है।