Search

BREAKING
मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल ‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej Pannu भाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर पंजाबी के लोकतात्रिंक अधिकारों पर सीधा हमला हैं: Harpal Singh Cheema ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक लाभार्थी कवर, भगवंत मान सरकार ने जीवनरक्षक इलाज के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कीं : Dr. Balbir Singh आप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह… Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

Kabaddi tournament में खिलाड़ी की हत्या, सेल्फी लेते ही हमलावर ने मारी गोली

December 16, 2025By Short Daily News
पंजाब में मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर व खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आज (16 दिसंबर को) उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शाम तक अंतिम संस्कार भी हो सकता है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और हत्यारों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने सोमवार रातभर सोहाना के आसपास उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जहां से हमलावरों की गाड़ियां गुजरीं। बताया जा रहा है कि हमलावर बोलेरो गाड़ी में आए थे। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाइकों पर भी भागते देखा। स्वास्थ्य मंत्री बोले- गैंगस्टर दिया बुझने की तरह फड़फड़ा रहे पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को इससे पहले की सरकारों ने पैदा किया है, कुछ समय लगेगा मगर हम इसे खत्म कर देंगे। यह वैसी बात है जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, वैसे ही गैंगस्टर फड़फड़ा रहे हैं। मैच कमेंटेटर बोले- शकरपुर की टीम का मैनेजर था पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को सोहाना में सेक्टर-82 के मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। मैच के कमेंटेटर सेवक शेरगढ़ ने बताया कि राणा बलाचौरिया जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे। वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे। वह ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच की टाई डलवाने के बाद बाहर आ रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने उनके साथ सेल्फी लेने के बहाने नजदीक आए और सिर में गोलियां मार दीं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई। SSP बोले- रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रहे
  • गैंगस्टर्स के इन्वॉल्वमेंट की भी जांच कर रहे:
  • मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि सिर्फ प्रमोटर को ही गोली लगी। लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने 2-3 राउंड फायरिंग की। अभी रंजिश की वजह सामने नहीं आई है। इसमें गैंगस्टर की इन्वॉल्वमेंट को लेकर भी जांच की जा रही है।
 
  • बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां मारीं:
  • हमें फायरिंग की सूचना मिली। यहां आने पर पता चला कि कबड्‌डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को गोली लगी। उस पर 4 से 5 फायर हुए। हालांकि, उसे कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी नहीं कहा जा सकता।
 
  • बाइक पर भी कुछ लोग भागते दिखे:
  • बदमाश सेल्फी लेने के बहाने फैन बनकर उसके पास आए थे। अभी बोलेरो की बात सामने आई है, लेकिन लोगों ने बाइक पर भी कुछ लोगों को भागते देखा है। हमलावर 3 से 4 थे। अभी यह भी सामने आया है कि इसकी बंबीहा गैंग के साथ रंजिश थी। इसकी बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल से कोई झगड़ा था। हालांकि, अभी सारे एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
  • एक साल पहले ही प्रमोटर बने थे राणा बलाचौरिया
 
  • राणा बलाचौरिया का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। वह कबड्डी प्लेयर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते थे। एक साल से वह कबड्डी टीमों के प्रमोटर बने थे। वह सोहाना के कबड्डी कप में दो टीमें लेकर आए थे। मूलरूप से वह बलाचौर का रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे।
 
  • मोहाली में कबड्डी कप के दौरान हुई फायरिंग में मारे गए कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का हिमाचल के शाही परिवार से संबंध था। उनके परदादा ऊना के पास स्थित एक रियासत के राजा थे। उन्होंने देहरादून की युवती से लव मैरिज की थी। शादी के 11 दिन बाद ही उनकी पत्नी विधवा हो गई हैं