Search

BREAKING
अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी। Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल आप को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम; 5% से अधिक फीस वृद्धि पर रोक पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’: CM भगवंत सिंह मान

Tarn Taran में APP को बड़ी मज़बूती, Congress और BJP छोड़ कई परिवार हुए AAP में शामिल, Harmeet Sandhu की जीत को कार्यकर्ताओं ने बताया तय

November 10, 2025By Short Daily News

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए आखिरी दिन का प्रचार काफी फायदेमंद साबित हुआ। कांग्रेस और भाजपा को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब अलग-अलग गांवों के कई परिवारों ने इन पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पार्टी का काफ़िला और मज़बूत होता दिखा।

कौन-कौन हुए शामिल

गांव पंडोरी रमाणा से जीवन मसीह की अगुवाई में कुलवंत सिंह पुत्र मंगल सिंह, रंजीत कौर, लवजीत कौर सहित परिवार के अन्य सदस्य AAP में शामिल हुए।
वहीं गांव बाला चक्क से पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह और उनके साथ बलजिंदर कौर, हरमीत सिंह, राज कौर, जसपाल सिंह, राम किरपाल, जगरूप सिंह, रजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह, यरूना मसीह, प्रगट सिंह, जैमल, प्रीति, रंजोत, लवजीत सिंह, कुलविंदर कौर, अमृत कौर, कंवलजीत, कुलविंदर, लखविंदर, करणदीप सिंह, बलबीर सिंह, धरम सिंह, गुरलाल सिंह, मनप्रीत, महक, नीलम, राजबीर, राजी और बख्शीश आदि भी पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

इनका स्वागत आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, चेयरमैन डॉ. एस.एस. आहलूवालिया और चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने किया।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि लोग अब काम की राजनीति को पसंद कर रहे हैं, और पंजाब की जनता उन पार्टियों से दूरी बना रही है जो जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं।

“AAP काम के आधार पर वोट मांगती है” – शैरी कलसी

अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान रोज़ नए परिवारों का AAP में शामिल होना इस बात का सबूत है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही वह पार्टी है जो बिना भेदभाव के स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कों और आम लोगों की सुविधाओं पर काम करती है।

वोट डालकर हरमीत संधू को जिताने की अपील

डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने कहा कि 11 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें और हरमीत सिंह संधू को विजयी बनाएं। उनका कहना था कि जब विधायक और सरकार एक ही पार्टी के हों, तो क्षेत्र में विकास की गति तेज़ होती है।

कांग्रेस और भाजपा ने पंजाब को नुकसान पहुंचाया” – बरसट

चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों ने पंजाब की भलाई के लिए कभी काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पंजाब का फंड रोक रखा है, और मुश्किल वक्त में मदद भी नहीं दी।

बरसट ने दावा किया कि 13 नवंबर को आने वाला नतीजा विपक्ष के सभी भ्रम दूर कर देगा और यह साफ हो जाएगा कि जनता किसके साथ है।

 

तरनतारन में आम आदमी पार्टी का कैंपेन लगातार मजबूत हो रहा है। नए परिवारों के शामिल होने से AAP कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। पार्टी को भरोसा है कि इस बार हरमीत सिंह संधू आसानी से जीत हासिल करेंगे।