Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Tarn Taran By-Election: AAP में शामिल हुए कई नेता, Sherry Kalsi ने Development और Women’s Welfare को प्राथमिकता बताया

November 8, 2025By Short Daily News

उपचुनाव से पहले Aam Aadmi Party (AAP) ने पंजाब में Shiromani Akali Dal (SAD) और Congress को लगातार झटके दिए हैं। शुक्रवार को कई बड़े नेता और कार्यकर्ता अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर AAP में शामिल हुए।

AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, प्रदेश सचिव हरचंद सिंह बरसट और डॉ. एस.एस. अहलूवालिया की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर शामिल हुए नेताओं में जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत कौर, राजवीर कौर, जसवंत सिंह, मघर सिंह, महिंदर कौर, हरजिंदर सिंह, सोनिया, अमनप्रीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, मनजिंदर कौर, बख्शीश सिंह, अनीता शर्मा, परमिंदर कौर, रीता, माया और कोमल शामिल थे।

शैरी कलसी ने कहा कि पहले अकाली और कांग्रेस के राज में पंजाब में झूठे पर्चे, नशा और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लेकिन AAP सरकार ने सच्चाई, ईमानदारी और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी कदमों से युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला गया और महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। इसके चलते महिलाओं का रुझान अब पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने तरनतारन के लोगों से अपील की कि वे AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि भगवंत मान सरकार का विकास और ईमानदारी का मिशन और मजबूत हो।

उपचुनाव 11 नवंबर को होने वाला है। चुनाव से पहले तरनतारन के SSP को निलंबित किया गया और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान कुछ गंभीर धमकियों और पुलिस‑दबाव के आरोप भी सामने आए हैं।