Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Jhabal के दुकानदारों ने ‘APP’ को दिया समर्थन, Harmeet Sandhu को भारी वोटों से जिताने का दिया भरोसा

November 7, 2025By Short Daily News

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपने चुनाव अभियान को जोर-शोर से जारी रखा। उन्होंने झबाल शहर में डोर-टू-डोर प्रचार किया और खास तौर पर दुकानदार भाइयों से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान दुकानदारों से मिले उत्साह और समर्थन के लिए हरमीत सिंह संधू ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “झबाल के व्यापारी वर्ग से मिला मान और सम्मान मेरे दिल को छू गया है और इसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।”

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि दुकानदारों और जनता से बातचीत करके यह साफ हो गया है कि तरनतारन के लोग ‘आप‘ सरकार की कार्यशैली से खुश हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि झबाल शहर के लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन की वजह से यह उपचुनाव भारी वोटों के अंतर से जीतेंगे।

संधू ने आगे कहा कि जीत के बाद वे दुकानदारों और व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे और उनका सहयोग हमेशा बनाये रखेंगे।

इस मौके पर हरमीत सिंह संधू ने जनता से भी अपील की कि वह अपनी मतदान की जिम्मेदारी निभाएं और आप पार्टी को समर्थन दें।