Search

BREAKING
ABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल पंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू CM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी पंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसार रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत ‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमान पंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मान पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान सज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरम

Indian Women’s Cricket Team की ऐतिहासिक जीत पर बोले CM Bhagwant Mann – “हमारी बेटियाँ हैं Punjab की Brand Ambassadors “

November 5, 2025By Short Daily News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी टीम को दिल से बधाई दी और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

सीएम भगवंत मान ने कहा,

“इन बेटियों ने अपनी मेहनत, dedication और जज़्बे से इतिहास रचा है। ये सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि राज्य की ब्रांड एंबेसडर हैं। इन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि पंजाब की बेटियाँ किसी से कम नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा कि जब ये खिलाड़ी पंजाब लौटेंगी तो राज्य सरकार उनकी शानदार तरीके से सम्मान-सत्कार करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह खुशी इसलिए और भी ज़्यादा है क्योंकि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, आज भारतीय हॉकी टीम, महिला क्रिकेट टीम, बास्केटबॉल टीम और फुटबॉल टीम में भी पंजाब के खिलाड़ी लीड या अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा और खासकर बेटियाँ, खेलों में लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं।

सीएम ने आगे कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, खासकर लड़कियों को प्रेरित करेगी कि वे खेलों में आगे बढ़ें और अपने सपने पूरे करें। उन्होंने कहा कि टीम की यह जीत यह दिखाती है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है

अंत में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा:

“देश का सिर गर्व से ऊँचा करने के लिए हम इन बेटियों को दिल से सलाम करते हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”