Search

BREAKING
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे

Ludhiana West में AAP को बड़ी ताकत, कांग्रेस छोड़कर दर्जनों परिवार शामिल हुए Aam Aadmi Party में कहा – अब ‘परिवारवाद और गुटबाजी’ नहीं, ईमानदारी और सेवा का है समय

June 9, 2025By Short Daily News

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका और आम आदमी पार्टी (आप) को ज़मीनी मज़बूती मिली है। रविवार को कांग्रेस से जुड़े दर्जनों परिवारों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

इन सभी परिवारों का पार्टी में औपचारिक स्वागत आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने किया। इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज शरणपाल मक्कड़, पार्टी नेता डॉ. सनी आहलूवालिया, जतिंदर खंगूड़ा और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस से आप में शामिल हुए प्रमुख नाम:

बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह, जगराज सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, मोना, हरप्रीत सिंह, नायब सिंह, सुखदेव सिंह, रिंकू, मोहन सिंह, रघुनाथ, रविंद्र साहनी, धर्मपाल, शेखर, बलविंदर सिंह और महेंद्र पाल।

“AAP है आम जनता की पार्टी, कांग्रेस में है सिर्फ सत्ता की लड़ाई” – शैरी कलसी

मीडिया से बात करते हुए शैरी कलसी ने कहा,

“आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, जहां हर किसी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं कांग्रेस में परिवारवाद, गुटबाज़ी और कुर्सी की लड़ाई है। वहां आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से लेकर पंजाब तक ऐसे नेताओं को मौका देती है जो ज़मीन से जुड़े होते हैं।

“हमारे ज्यादातर विधायक और मंत्री साधारण परिवारों से हैं, जो पहले जनता के बीच थे और अब जनता की सेवा में हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियों में ऐसा कभी मुमकिन नहीं हो सकता।”

हरदीप मुंडियां बोले – “लोग हमारे काम से प्रभावित होकर खुद जुड़ रहे हैं”

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने विकास के जो काम किए हैं, उन्हें देखकर लोग खुद ‘आप’ से जुड़ रहे हैं।

“चाहे मुफ्त बिजली हो, स्कूलों की हालत में सुधार हो या फिर मोहल्ला क्लीनिक जैसी हेल्थ सुविधाएं – हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। अब लोग सिर्फ वादों पर नहीं, काम देखकर वोट दे रहे हैं।”

लुधियाना वेस्ट बना सियासी केंद्र, ‘आपको मिल रहा जबरदस्त समर्थन

उपचुनाव के इस माहौल में लुधियाना पश्चिम लगातार राजनीतिक चर्चाओं में बना हुआ है। कांग्रेस जहां अपनी पकड़ बचाने की कोशिश कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी को ज़मीन से जुड़ा मजबूत समर्थन मिल रहा है। पार्टी में शामिल हो रहे ये नए चेहरे इस बात का संकेत हैं कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है – एक ऐसा नेतृत्व जो काम करे, वादे नहीं।