Search

BREAKING
मजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा: Punjab में न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, CM Bhagwant Mann का ऐलान अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिल Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके अपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयान जस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत 1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ाया अमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकात Punjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी से मिले CM भगवंत मान, उठाए पंजाब के कई मुद्दे।

May 25, 2025By Short Daily News

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हिस्सा लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान बीबीएमबी सहित पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों को बैठक में उठाया।

CM मान ने बैठक में राज्य से जुड़े कई संवेदनशील और बड़े मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाए। मुख्य मांगों में बीबीएमबी का पुनर्गठन, जल वितरण की नए सिरे से समीक्षा, सीमावर्ती जिलों के लिए आर्थिक पैकेज और लंबित केंद्रीय धनराशि शामिल हैं। CM मान के साथ मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली में रहे।

CM मान ने कहा कि बीबीएमबी में पंजाब के हिस्से में करीब 3000 पद रिक्त हैं, जिनके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र व हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति के माध्यम से बीबीएमबी में पंजाब के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संदेह जताया कि ऐसे अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उन्हें दोबारा तैनात करके पंजाब में प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है।