Search

BREAKING
• 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल • गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी

भारत-पाकिस्तान सीमा पर आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, BSF और पाक रेंजर्स नहीं मिलाएंगे हाथ।

May 20, 2025By Short Daily News

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को राहत देते हुए बाड़ के पार स्थित खेतों तक जाने के लिए फेंसिंग गेट खोल दिए गए हैं, ताकि वे वहां खेती कर सकें। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते रिट्रीट सेरेमनी और फेंसिंग गेट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

BSF अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट समारोह मंगलवार शाम 6:30 बजे अटारी, हुसैनीवाला और सादकी सीमाओं पर शुरू होगा। अब आम जनता भी आकर समारोह देख सकेगी। BSF सूत्रों के अनुसार, समारोह को कुछ बदलावों के साथ बहाल किया जाएगा। इस दौरान गेट नहीं खोले जाएंगे, जिसका मतलब है कि भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बल आपस में हाथ नहीं मिलाएंगे। भारत और पाकिस्तान की सीमाओं के बीच के द्वार भी बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए सीमा द्वार बंद कर दिए थे और भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण सात मई को तीनों सीमाओं पर समारोह पूरी तरह रोक दिए गए थे। बीएसएफ ने उस समय इस बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जबकि 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अगले ही दिन यानी 24 अप्रैल से दरवाजे खोलने और हाथ मिलाने की परंपरा बंद कर दी थी। अब जब यह रस्म फिर से शुरू हो रही है तो भारत ने इन दोनों परंपराओं को फिलहाल शुरू न करने का फैसला किया है।