Search

BREAKING
श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज सेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

फिर लौटा कोरोना का खतरा, हांगकांग से सिंगापुर तक बढ़ते मामलों से मचा हड़कंप, High Alert जारी।

May 17, 2025By Short Daily News

कोरोना वायरस, जिसने पूरी दुनिया को पहले भी दहशत में डाला था, अब एक बार फिर धीरे-धीरे फैलना शुरू कर चुका है। एशिया में इसकी वापसी ने चिंता बढ़ा दी है। हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों और स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच डर का माहौल बन गया है।

हांगकांग में तो कोरोना ने एक बार फिर तेज़ी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अल्बर्ट औ ने बताया कि कोरोना की सक्रियता अब बहुत ही ऊँचे स्तर पर पहुंच गई है। कोविड-19 के लिए लिए गए नमूनों में पॉजिटिव मामलों की दर एक साल में सबसे ज्यादा हो गई है।

इतना ही नहीं, सिर्फ मामलों की संख्या ही नहीं बढ़ी है, बल्कि कोरोना के कारण मौतें भी हो रही हैं। इस स्थिति ने संकेत दिया है कि एशिया में कोरोना की एक और लहर शुरू हो सकती है, जिससे सतर्कता और सावधानी की जरूरत बढ़ गई है।

हांगकांग में कोरोना के मामले और मौतें लगभग एक साल में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। हांगकांग में 3 मई के सप्ताहांत में कोरोना वायरस से 31 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण अभी पिछले दो साल के चरम पर नहीं पहुंचा है। कोविड के इलाज के लिए डॉक्टरों के पास जाने वाले लोगों की संख्या और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इससे पता चलता है कि 70 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में कोरोना संक्रमण फैल रहा है।

हांगकांग के गायक ईसन चैन का COVID-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। कॉन्सर्ट के आधिकारिक वेइबो अकाउंट पर की गई पोस्ट के अनुसार, इस सप्ताह ताइवान के काऊशुंग में होने वाले उनके कॉन्सर्ट रद्द कर दिए गए हैं।

कोरोना को लेकर सिंगापुर में भी High Alert जारी कर दिया गया है। इस महीने, वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगभग एक वर्ष में पहली बार संक्रमण के आंकड़ों पर अद्यतन जानकारी जारी की। जंहा इस बात का पता चला है कि 3 मई को समाप्त सप्ताहांत में अनुमानित कोरोना मामलों में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह कोरोना के 14,200 नए मामले सामने आए हैं. प्रतिदिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, सिंगापुर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि प्रसारित होने वाले नए वेरिएंट पहले की तुलना में अधिक संक्रामक हैं या अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन रहे हैं।

आपको बता दें कि श्वसन वायरस आमतौर पर सर्दियों के मौसम में अधिक सक्रिय होते हैं। लेकिन इस बार गर्मियां शुरू होते ही कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि कोरोना वायरस गर्मियों में भी तेजी से फैल सकता है और बड़ी संख्या में लोगों को बीमार कर सकता है।

चीनी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना ने चीन में भी अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है। चीन में भी पिछले वर्ष की गर्मियों के चरम जैसी कोविड-19 लहर आने की संभावना है। चीन में अब अस्पतालों में भी कोविड पॉजिटिव मामले पाए जा रहे हैं। वहीं, थाईलैंड के रोग नियंत्रण विभाग ने भी कोरोना के मामलों में वृद्धि की सूचना दी है। राहत की बात ये है कि भारत में इस समय कोरोना का कोई मामला नहीं देखा जा रहा है। इसलिए अब यहां डरने की कोई जरूरत नहीं है।