Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

जालंधर में CM मान ने नशा मुक्ति यात्रा का आगाज किया: हर गांव-वार्ड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, भारत-पाक विवाद के कारण पहले स्थगित हुआ था कार्यक्रम।

May 16, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आज शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम फिल्लौर के गांव लखनपाल में आयोजित होगा। इस यात्रा का मकसद हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाना है।

इस संदर्भ में 2 से 4 मई के बीच सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठकें भी आयोजित की गईं। यह अभियान सरपंचों, पुलिस और प्रशासन के सहयोग से चलाया जाएगा। साथ ही, ग्राम रक्षा समितियों को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद आज इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

CM मान ने साझा की थी इस मुहिम की जानकारी

CM भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी साझा की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता।

इसीलिए CM हेल्पलाइन शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था।